टी-20 अंतराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले 3 दिग्गज कप्तान, पहले नंबर के कप्तान को देखकर यकीन करना होगा मुश्किल

क्रिकेट के मैच में टॉस काफी महत्वूर्ण भूमिका निभाता हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट टी-20 अंतराष्ट्रीय (T20 INTERNATIONAL) क्रिकेट में टॉस से ही एक पृष्ठभूमि मिल जाती हैं कौन मैच जीतेगा। टॉस जीतने का सही इस्तेमाल कर कप्तान गेम को अपने तरफ करता हैं। हाल ही में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत (RISHABH PANT) लगातार पांचों मैच में टॉस हारते नजर आए।
आज हम आपको टी-20 अंतराष्ट्रीय में किस देश के कप्तान ने सबसे ज्यादा टॉस हारे हैं इसकी जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो कप्तान-
1. महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भारत (INDIA) के सबसे सफल कप्तान हैं टीम की अगुवाई करते हुए उन्होने हर टूर्नामेंट भारत को जितवाए हैं। धोनी ने कुल 72 मैचों में भारत की कप्तानी की हैं। जिनमें से महेंद्र सिंह धोनी ने 42 बार टॉस जीते हैं और 28 बार टॉस हारा हैं।
यह टी-20 अंतराष्ट्रीय में किसी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा बार टॉस हारने का रिकार्ड हैं। जोकि दुनिया के महान क्रिकेटर और कप्तान धोनी के नाम शुमार हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अभी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं।
2. इयोन मॉर्गन
इंग्लैंड (ENGLAND) के कप्तान इयोन मॉर्गन (EOIN MORGAN) ने साल 2019 के वनडे विश्व कप में अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनाया था। मॉर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड ने काफी सारी बुंलंदियों को छुआ हैं। मॉर्गन ने कुल 72 मैचों में अंतराष्ट्रीय टी-20 कप्तानी की हैं। जिसमें मॉर्गन ने 44 बार टॉस जीता हैं और 27 बार टॉस हारा हैं। टी-20 अंतराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान में इयोन मॉर्गन नंबर-2 में आते हैं।
3. ऐरॉन फिंच
आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (AUSTRALIA CRICKET TEAM) के कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) ने टीम के लिए वनडे और टी-20 मैचों में कप्तानी की हैं। अंतराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा बार टॉस हारने वाले कप्तानों की लिस्ट में फिंच तीसरे नंबर पर आते हैं। ऐरॉन फिंच ने अब तक 65 टी-20 मैचों में आस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी की हैं। जिसमें उन्होने 36 बार टॉस जीता हैं और 27 बार टॉस हारा हैं।
Tags: अंतराष्ट्रीय टी-20, इंग्लैंड क्रिकेट टीम, इयोन मॉर्गन, ऐरॉन फिंच, महेंद्र सिंह धोनी,