3 भारतीय महिला क्रिकेटर जिनका खेल के मैदान के साथ ख़ूबसूरती के फिल्ड में है जलवा, बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं इनके सामने फेल

क्रिकेट (Cricket) का खेल हर भारतीय के डीएनए में है, क्रिकेट से जुड़े हर मुद्दे पर भारतीयों की पैनी नजर हमेशा टिकी होती है। यही वजह है कि इस खेल जुड़े खिलाड़ियों को फैंस द्वारा बेशुमार प्यार नवाजा जाता है। इसी बीच महिला क्रिकेटर (Women Cricketer) लंबे अरसे से गुमनामी के अँधेरों में अपनी पहचान को तरस रही थी।
लेकिन अब दौर बदल रहा है, हाल के समय में पुरुष क्रिकेटरों की तरह ही महिला क्रिकेटर (Women Cricketer) भी अपना जलवा बिखेरने में कामयाब हो रही है और उनको मिली कामयाबी से भविष्य की पीढ़ी के लिए भी रास्ता तैयार हो रहा है। मौजूदा समय में महिला क्रिकेटर का स्टारडम भी किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं है। इस लेख के जरिए आज हम 3 ऐसी भारतीय महिला क्रिकेटरों (Women Cricketer) के बारे में बात करने वाले हैं, जो अपने खेल के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी मशहूर हो चुकी है।
1. स्मृति मंधाना
WT20 CHALLENGE 2022, TRL vs VEL: स्मृति मंधाना जीत के बाद भी इन खिलाड़ियो पर जमकर भड़की, बताया टीम क्यों नहीं फाइनल में पंहुची
बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) दुनिया भर के लोगों की क्रश हैं। अपने लुक्स से इस महिला क्रिकेटर (Women Cricketer) ने कई युवाओं का दिल चुरा लिया है। वह टीम इंडिया (Team India) की सक्रिय सदस्य हैं और उन्होंने महिला विश्व कप (Women’s World Cup) में भी हिस्सा लिया है। महाराष्ट्र की इस लड़की ने महाराष्ट्र में अंडर-15 और 19 की टीम में जगह बनाई थी, जिसके बाद से उनके क्रिकेट करियर ने उड़ान भरना शुरू किया।
2. प्रिया पुनिया
जयपुर से आने वाली दायें हाथ की ओपनिंग बल्लेबाज प्रिया पुनिया (Priya Punia) भी उन भारतीय महिला क्रिकेटर (Women Cricketer) की लिस्ट में है जो अपने आकर्षक लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। साल 2018 में पहली बार उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया था। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला मैच प्रिया ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 6 फरवरी 2019 में खेला था।
टी20 क्रिकेट में सफलता मिलने के बाद साल 2019 के सितंबर में ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में मौका दिया गया था। क्रिकेट में अपना करियर बनाने से पहले प्रिया पुनिया बैडमिंटन भी खेला करती थी । प्रिया पुनिया ने अबतक भारत के लिए 7 वनडे और 3 टी20 मैच खेले हैं।
3. यास्तिका भाटिया
हाल ही में न्यूज़ीलैंड में खेले गए महिला विश्वकप 2022 से सुर्खियों में आने वाली यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) विस्फोटक शैली की बल्लेबाज है। इसके अलावा वे अपने क्यूट लुक्स के लिए हमेशा लाइम लाइट में रहती है। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई उनकी पारी की सराहना ने उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाया है।
यास्तिका भाटिया को अगस्त 2021 में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनाया गया था। वे भारत के लिए अबतक 13 वनडे और 6 टी20 मैचों में शिरकत कर चुकी है। यास्तिका भाटिया उन महिला क्रिकेटरों (Women Cricketer) में से है जिनका खेल और लुक्स उनकी पहचान बन गए हैं।
Tags: प्रिया पुनिया, यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना,