Asia Cup 2022 में भारत की हार का कारण बने ये 2 खिलाड़ी, टीम की सफलता का कर दिया बेड़ागर्क

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को खिताब जीतने का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए शानदार शुरुआत की,लेकिन सुपर 4 चरण में टीम इंडिया लगातार पाकिस्तान और श्रीलंका से मैच हार गई। जिसके बाद अब फाइनल की लिस्ट में शामिल हो पाना भारतीय टीम के लिए लगभग मुश्किल माना जा रहा है।
ऐसे में टीम इंडिया के कई सारे खिलाड़ी हार के जिम्मेदार रहे, लेकिन दो ऐसे खिलाड़ी थे जो पूरे एशिया कप में अपने बल्ले और बॉलिंग का पर्याप्त लाभ नहीं उठा पाए। यह दोनों खिलाड़ी अपने आने वाले समय में हमेशा के लिए बाहर भी हो सकते हैं।
भुवनेश्वर कुमार
पहले नंबर पर भुवनेश्वर कुमार का नाम लिया जाता है। इसमें कोई भी दो राय नहीं है कि टीम इंडिया का सबसे भरोसे गेंदबाज भुवनेश्वर थे, लेकिन वही टीम के लिए विलेन साबित हो गए। श्रीलंका को यह मुकाबला जीतने के लिए आखिरी 2 ओवरों में 21 रनों की आवश्यकता थी। ऐसे में भुवनेश्वर पर भरोसा जाहिर करते हुए रोहित ने उनको 19वें ओवर दिया लेकिन भुवनेश्वर इसका लाभ नहीं उठा पाए और इस ओवर में 14 रन दे दिए।
यह पहली बार नहीं कुछ ऐसा ही पिछले मैच में भी हुआ पाकिस्तान के खिलाफ जहां 19वें ओवर की जिम्मेदारी भुवनेश्वर को मिली, तो उन्होंने 19वें ओवर में 19 रन खर्च कर दिए। दोनों ही मौके पर आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह को डिफेंड करने के लिए भेजा गया,जिसे बचा पाना बहुत मुश्किल था।
केएल राहुल
केएल राहुल एशिया कप में बहुत ही खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल रहे। अभी वह पूरी तरीके से फिट है या नहीं इस बारे पर लगातार सवाल हो रहे हैं। बतौर ओपनर वह नाकाम रहे। श्रीलंका के खिलाफ केवल केवल 6 रन बनाकर ही आउट हुए। तो ही पाकिस्तान के खिलाफ भी वह केवल 28 रन ही बना पाए।
एशिया कप में उन्होंने अभी तक 106 .67 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए। उनके खराब प्रदर्शन पर लोग लगातार सवाल उठा रहे थे। उनसे अच्छा तो ईशान किशन ओपनिंग करते। इसके अलावा शिखर धवन जैसे दिग्गज ओपनर भी टीम में बाहर बैठे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें-भारत की दोबारा हार पर फूला ना समां रहा है पाक, Shoaib Akhtar ने फिर गिनाई रोहित शर्मा के टीम की गलतियां
Tags: एशिया कप, केएल राहुल, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन,