राजनीति के चलते भारतीय टीम में इन 2 खिलाड़ियों के लिए बंद हुए सभी दरवाजें, एक को तो करना पड़ा संन्यास का ऐलान

By Twinkle Chaturvedi On June 4th, 2022
राजनीति के चलते भारतीय टीम में इन 2 खिलाड़ियों के लिए बंद हुए सभी दरवाजें, एक को तो करना पड़ा संन्यास का ऐलान

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की गिनती दुनिया के बड़े और मजबूत टीमों में होती हैं। टीम का हर एक खिलाड़ी अपने आप में मैच विनर बनने की काबिलियत रखता हैं। आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खिलाड़ियों को अवसर प्राप्त करती हैं कि वो अपनी प्रतिभा दिखाए और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाए।  युवा खिलाड़ियों के टीम में होने से पुराने खिलाड़ियों का दबदबा अब कम होता जा रहा हैं। ऐसे दो खिलाड़ी हैं जिनकी अब टीम इंडिया में वापसी की कोई उम्मीद नहीं हैं।

अंबाती रायडू

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज अंबाती रायडू जिन्होंने मौका मिलने पर हर बार बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया हैं। आईपीएल में भी वो चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम के कई मैच जितवाए हैं। टीम इंडिया में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने के लिए रायडू सबसे प्रबल दावेदार हैं। 2019 विश्व कप में टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने अंबाती रायडू को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

2019 विश्व कप में रायडू की जगह टीम ने विजय शंकर को 3डी प्लेयर कहकर टीम में शिखर धवन के चोटिल होने के बाद जगह दी थी। रायडू ने भी इस पर सोशल मीडिया में तंज कसा था। फिर उसके बाद सेलेक्टर्स के फैसले पर विरोध जताते हुए अंबाती रायड़ू ने आईसीसी क्रिकेट के तीनों फार्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।अंबाती रायडू इन सारी चीजों के कारण बहुत कम समय के लिए ही अंंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेल पाए हैं।

करूण नायर

भारतीय बल्लेबाज करूण नायर ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए वो कर दिखाया था। जिसे आज कई दिग्गज खिलाड़ी करने में नाकामयाब रहे हैं। करूण नायर ने अपने टेस्ट करियर के तीसरे टेस्ट में मजबूत टीम इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ दिया था। और ऐसा रिकॉर्ड उनसे पहले सिर्फ वीरेंद्र सहवाग के पास था।

अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया हैं। करूण नायर आखिरी बार 2017 में भारत के लिए खेलते दिखे थे। करूण ने पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री और भूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के ऊपर आरोप भी लगाए थे कि मुझे किसा ने नहीं बताया कि मैं क्यों टीम से बाहर हूं मुझसे किसा ने बात नहीं की।

युवाओं को मौका देना टीम में सीनियर खिलाड़ियों के जगह को लेकर लटकी हुई है तलवार

पिछले कुछ साल से भारतीय टीम अपने दौरे पर बदलाव करती हुई नज़र आ रही हैं। नए युवा खिलाड़ियों के होने से कोच और कप्तान एक स्थिरता वाली टीम की तलाश में जुटी हुई हैं। कोच और कप्तान रोहित शर्मा एक नए टीम की तलाश में लगी हुई हैं और इससे कई खिलाड़ियों के टीम इंडिया में होने पर तलवार लटकी हुई हैं। भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों को मौका देगी। और उनसे ही टीम को आगे ले जाने के बारे में सोच रही हैं। जिससे कई सीनियर और पुराने खिलाड़ियों की टीम में वापसी की कोई उम्मीद दिखाई नहीं देती हैं।

Tags: अंबाती रायडू, करूण नायर, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,
Exit mobile version