12 साल बाद इस खिलाड़ी को T20 World Cup में मिली एंट्री, विवादों में रही पर्सनल लाइफ लेकिन हार नहीं मानी

By Satyodaya On September 13th, 2022
12 साल बाद इस खिलाड़ी को T20 World Cup में मिली एंट्री, विवादों में रही पर्सनल लाइफ

T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी वाली एक मजबूत टीम इंडिया खड़ी की गई है। सेलेक्टर्स ने इस टूर्नामेंट में एक ऐसे खिलाड़ी को भी शामिल किया,जो 12 साल बाद T20 वर्ल्ड कप में खेलता नजर आएगा। इस खिलाड़ी की प्रोफेशनल और पर्सनल दोनो ही लाइफ चर्चा में रही है। T20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ी बड़ा विनर साबित हो सकता है।

12 साल बाद चलेगा खिलाड़ी का बल्ला

दिनेश कार्तिक दीपिका पल्लीकल

टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए स्थान मिला है। दिनेश कार्तिक 12 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप खेलते दिखाई देने वाले हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप 2010 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। आईपीएल 2022 के बाद से ही टीम इंडिया में वापसी उन्होंने की थी। अब वह इस टीम का हिस्सा भी बन गए है।

पहली शादी में मिला था धोखा

12 साल बाद इस खिलाड़ी को T20 World Cup में मिली एंट्री, विवादों में रही पर्सनल लाइफ

अगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय से उनका विवाद तो हर कोई जानता है। असल में कार्तिक ने निकिता से शादी की थी, लेकिन दोनों ने शादी के कुछ समय बाद ही तलाक ले लिया। उस समय दिनेश ने निकिता को तलाक दिया जब वह प्रेग्नेंट थी। निकिता ने तुरंत ही तलाक के बाद मुरली विजय से शादी की। पत्नी के धोखे से दिनेश उस समय काफी टूट गए थे,जिसके बाद उनका बल्ला भी मैदान में चल नहीं पा रहा था।

दूसरी शादी से सुधरा जीवन

कुछ समय बाद स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal) ने उनका बहुत साथ दिया, जिसके बाद दोनों ने सगाई की, लेकिन इस बात का खुलासा नहीं किया था। अक्टूबर 2014 में एक इवेंट के दौरान दोनों ने बोला कि 2015 में वह दोनों शादी कर सकते हैं। ऐसा हुआ भी दोनों ने साल 2015 में शादी की।

2022 आईपीएल में दिखे दिनेश कार्तिक

T20 World Cup में 12 साल बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी तो किया सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट

2022 आईपीएल में दिनेश कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बने और 37 साल के हो चुके इस क्रिकेटर ने अपनी पूरी फूर्ति गेम में लगाई। आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक ने 16 मैचों में 55 की औसत से 330 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें-पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने भी डाल दिया नमक और मिर्च, वीडियो के जरिए खिलाड़ियों को किया ट्रोल

Tags: T20 वर्ल्ड कप, दिनेश कार्तिक, दीपिका पल्लीकल, निकिता, मुरली विजय,