श्रेयस अय्यर ने रोहित, धोनी और विराट को नहीं बल्कि इस कप्तान को बताया अपना पंसदीदा, बताया क्या है उसकी असल वजह

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ( SHREYAS IYER) भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते वो भारतीय टीम के एक स्थायी सदस्य के तौर पर टीम से जुड़ चुके  हैं. पिछले साल जब विराट कोहली ने (VIRAT KOHLI) कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया तो भारतीय टीम में नये कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं, जहाँ रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), केएल राहुल (KL RAHUL), ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जैसे बड़े नाम कप्तान और उपकप्तान के रूप में देखे जाने लगे.

इस कप्तान के साथ खेलकर आया श्रेयस अय्यर को मजा

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) भारतीय टीम की अब जान बन चुके हैं, वहीं बीच में अय्यर को भारतीय कप्तान के रूप में देखा जा रहा था, मगर उनकी इंजरी के चलते उनके नाम की चर्चा धीमे धीमे कम हो गई. भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले साल विराट कोहली के टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद भारतीय क्रिकेट में कप्तानी को लेकर काफी हलचल मच गई और इस रस्साकसी के बीच रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बना दिया गया, मगर श्रेयस अय्यर को केएल राहुल (KL RAHUL) की कप्तानी में खेलने में मजा आता है, ऐसा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कहा है.

अब ये तय हो गया है कि रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ही आगामी एशिया कप (ASIA CUP), टी20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) के लिए कप्तानी करेंगे। कोहली के जाने के बाद केएल राहुल और रोहित शर्मा ने कप्तानी की है जहाँ रोहित शर्मा भारत के लिए अभी तक अपनी लगातार जीतों के साथ अजय हैं. वहीं केएल राहुल अभी तक कप्तान के रूप में उतने बेहतर नजर नहीं आए हैं.

केएल राहुल हैं श्रेयस अय्यर के मनपसंद कप्तान

श्रेयस अय्यर

केएल राहुल (KL RAHUL) के विषय में श्रेयस अय्यर ने कहा,

” वो टीम मीटिंग में आत्मविश्वास के साथ अपने हाव भाव सकारात्मक रखते हैं. जिससे मैदान पर खेलते समय आत्मविश्वास बना रहता है. केएल राहुल का नेतृत्व करने की क्षमता बहुत  अच्छी है. वो अच्छे खिलाड़ी हैं और खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाते है जोकि टीम के लिए अच्छा है.”

वहीं बीते दिनों दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली सीरीज में भारत की ओर से कप्तानी कर रहे केएल राहुल को हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते अब वो कप्तानी की दौड़ से बाहर नजर आ रहे हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *