IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल इस खिलाड़ी के पिता चाहते हैं कि उनका बेटा बने सचिन-जहीर की तरह स्टार

आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय और अमीर क्रिकेट लीग मानी जाती है। इसने बहुत से नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। इसके साथ साथ पैसा और शोहरत भी दिया है। सलमान खान (Salman Khan) भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में शामिल हैं, जहाँ पर वो नेट बॉलर के तौर पर जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं इनकी पूरी कहानी….
सलमान खान कौन हैं और कैसे पहुंचे चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप तक

सलमान खान (Salman Khan) मुंबई शहर के क्रॉस मैदान पर एक छोटे एवं तंग कैंप में रहते हैं। यहाँ रहकर क्लब क्रिकेट खेला करते थे। इनके पिता इदरीस यहीं पर ग्राउंड्मैन का काम करते हैं। वह बताते हैं कि उनको इस जगह यह काम करते हुए 40 साल हो गए हैं। यहाँ उन्होंने सचिन तेंदूलकर (Sachin Tendulkar) और जहीर खान (Zaheer Khan) जैसे खिलाड़ियों को देश के लिए खेलते देखा और उनको अर्श से फर्श तक पहुंचते हुए देखा है। पिता इदरीस चाहते हैं कि उनका बेटा भी एक दिन देश के खेले।
सलमान खान (Salman Khan) को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम तक पहुँचाने काम उनके मित्र तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) ने किया है। तुषार आईपीएल 2022(IPL 2022) में चेन्नई के लिए बॉलिंग करते हैं। इन्होंने चेन्नई की मैनेजमेंट को सलमान के बारे बताया। कुछ दिनों बाद सलमान के पास चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट के अधिकारियों का फोन आया और इस तरह से यह अनजान खिलाड़ी चेन्नई के कैंप तक पहुँचा।
सलमान खान के पिता को है यह उम्मीद

चेन्नई की टीम से जुड़कर सलमान खान (Salman Khan) की जिंदगी बदल गई है। वो अभी मुंबई के फाइव स्टार होटल में चेन्नई की टीम के साथ रह रहे हैं। वह बताते हैं कि इससे पहले उन्होंने कभी अंदर जाकर फाइव स्टार होटल नहीं देखा था। वहाँ पर की लाइफ स्टाइल, खान-पान और स्विमिंग पूल को देखकर सलमान काफी खुश हैं। बातचीत में अपने घर वालों को भी इन सब चीजों के बारे में बताते हैं।
पिता इदरीस चाहते हैं कि उनका बेटा क्रिकेट में अच्छा काम करे। इससे उनके घर की भी जिंदगी सचिन-जहीर की तरह बदल जाएगी। सलमान कहते हैं कि नेट प्रैक्टिस दौरान के जब भी मौका मिलता है वह माही भाई और टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) से बात कर लेते हैं। उनसे क्रिकेट की बारीकियाँ सीखते हैं।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, रवींद्र जडेजा, सचिन तेंदुलकर,