महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) शुरू होने के दो दिन पहले ही महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया. इस खबर ने लाखों क्रिकेट प्रेमियों को चौंकाकर रख दिया. धोनी का यह निर्णय एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया. धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम में विकेट के पीछे तो नजर आएंगे मगर वो अब इस टीम का प्रत्यक्ष नेतृत्व करते हुए नहीं दिखेंगे.

आपको बता दूं चेन्नई सुपर किंग्स कल शाम कोलकाता नाईट राइडर्स(KKR) के खिलाफ वानखेड़े के मैदान में एक नये कप्तान के साथ उतरेगी. आखिर नया कप्तान बनाने को लेकर पहले से ही बात चल रही थी या ये फैसला महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने अचानक लिया. आइए जानते है पूरा मामला…..

अनौपचारिक तौर पर पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने सौंप दी थी कप्तानी

 

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) तीन महीने पहले ही रविन्द्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को कप्तानी की बात कह चुके थे. अब बस औपचारिक तौर पर ऐलान करना बाकी था जोकि उन्होंने कल के दिन कर दिया.

पिछले साल दिसंबर में जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी, तो उसमें जडेजा इंजरी के चलते टीम के साथ नहीं जा पाए थे और उस उस वक़्त वो रिहैब के लिए बेगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी(NCA) गए थे. न्यू इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक यही वो वक्त था जब महेंद्र सिंह धोनी ने जडेजा को सीएसके (CSK) की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने की संभावनाओं के बारे में बताया था.

कप्तान बनते ही रविन्द्र जडेजा ने बोला माही भाई है ना

चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने अभी सिर्फ कप्तानी छोड़ी है. माही बतौर खिलाड़ी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में खेलते दिखेंगे और यही वजह है कि कप्तानी की जिम्मेदारी को जडेजा खुद पर दबाव की तरह नहीं देख रहे है. उन्होंने कप्तान बनने के बाद कहा है कि-

“मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि धोनी यहीं हैं. मेरे जहन में जो भी सवाल होगा मैं धोनी के पास ही जाता था और जाता रहूंगा.”

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *