पाकिस्तान के क्रिकेटर ने कहा विराट कोहली आसानी से तोड़ने वाले थे सचिन का रिकॉर्ड, लेकिन इस वजह से हुई मुश्किल

By Shadab Ahmad On May 6th, 2022
विराट कोहली

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) दुनिया के मौजूदा समय के टॉप बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं लेकिन वो मौजूदा समय में खराब फार्म से जूझ रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी को लेकर तरह तरह के सुझाव अब तक आ चुके हैं। अब पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर ने भी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के खराब फार्म को लेकर बयान दिया है। उन्होंंने बताया है कि विराट कोहली अब तक सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) का सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकार्ड तोड़ देते लेकिन उनके खराब फार्म से यह संभव नहीं हो पा रहा है।

32 महीनों से हो रहा है विराट कोहली के शतक का इंतजार

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने वर्ष 2019 में वेस्टइंडीज के दौरे के समय 2 शतक लगाए थे। इसके बाद बांग्लादेश के भारत दौरे पर भी एक शतक लगाया था। इसके बाद से वो आउट ऑफ फार्म हो गए और आज तक कोई शतक नहीं लगा सके हैं। इस दौरान वो लगभग 100 के आसपास मैच खेल चुके हैं और इसमें लगभग 32 माह का समय लग चुका है।

वनडे में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अब तक 43 शतक लगा चुके हैं। अब वो सिर्फ 7 शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) का रिकार्ड तोड़ सकते हैं। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 49 व टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ ने कहा कि खराब फार्म ने मुश्किल कर दिया विराट का सफर

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ  (RASHID LATIF) का मानना है कि विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के खराब फॉर्म ने उनके सफर को कठिन बना दिया है। उन्होंंने अपने अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बताया है कि-

“प्रत्येक खिलाड़ी के करियर में इस तरह का उतार चढ़ाव आता है। कोई इससे जल्दी बाहर आ जाता है तो किसी को वक्त लगता है। विराट जैसे खिलाड़ियों पर ज्यादा दबाव होता है क्योंकि वे आकर्षण का केंद्र होते हैं। रवि शास्त्री समेत कई लोगों ने उन्हें आराम का सुझाव दिया है लेकिन विराट कोहली जानते हैं, जब वह फॉर्म में होते थे तो ढेरों रन बनाते थे। विराट आसानी से सचिन के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने वाले थे, लेकिन खराब फॉर्म ने मुश्किल कर दिया।”

उनका मानना है कि

”जब विराट कोहली शतक दर शतक लगा रहे थे तो वह अपनी अच्छी फॉर्म के चरम पर थे. लेकिन अब वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं तो इसमें भी चरम पर हैं। एक वक्त लग रहा था कि वह सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देंगे. क्योंकि उन्होंने इतने शतक लगाए हैं। लेकिन फॉर्म की गिरावट ने इसे कठिन बना दिया है।”

 

Tags: आईपीएल 2022, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर,