आईपीएल 2022 में इन 3 कारणों के वजह से दूसरी बार खिताब जीत सकती है राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल 2022 में इन 3 कारणों के वजह से दूसरी बार खिताब जीत सकती है राजस्थान रॉयल्स, बाकी टीमें हो जायेंगी पीछे

आईपीएल 2022 में इन 3 कारणों के वजह से दूसरी बार खिताब जीत सकती है राजस्थान रॉयल्स, बाकी टीमें हो जायेंगी पीछे

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का लीग सीजन अब रोमांचक दौर में पहुंच गया है। शीर्ष 4 टीमों को खुद को नंबर वन साबित करने की होड़ लगी हुई है। इस बार 3 नई टीमें आईपीएल 2022 की चैंपियंस बनने की लड़ाई में है। सिर्फ एक पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स ही खिताबी दावे के करीब दिखाई दे रही है। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि इस बार राजस्थान रॉयल्स (RR) खिताब को दोहराने में कामयाब होगी। हम इस लेख में आपको 3 ऐसे कारण बताएंगे कि राजस्थान रॉयल्स (RR) को वर्ष 2022 का चैंपियंस बनने का कारण बने हुए हैं।

1-  मैनेजमेंट को है जीत का अनुभव

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में  राजस्थान रॉयल्स की टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। टीम के अब तक 11 में से 7 मैच जीते हैं। टीम 14 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। अभी टीम को 3 मैच और खेलने हैं। टीम को इस सीजन का चैंपियन बनने के पीछे सबसे तर्क यह है कि टीम के पहली बार वर्ष 2008 में चैंपियंस रही थी।

उस समय टीम के कोच पैडी अप्टन थे और आज की टीम के मुख्य कोच भी पैडी अप्टन ही हैं। इसके साथ ही टीम के दूसरे कोच कुमार संगकारा है, इनके पास भी टी 20 विश्वकप जीतने का अनुभव है। ये दोनों अनुभवी खिलाड़ी टीम को आईपीएल को दूसरी चैंपियंस  बनाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

2- बैलेंस टीम

राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम भले ही अपने 4 मैच हार गई हो लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक पूरी तरह से बैलेंस टीम है। टीम में हर खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता और योग्यता से खेलता दिखाई देता है। टीम के पास एक ओर जहां जोस बटलर (JOS BATTLER) और देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL), अश्विन जायसवाल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर जैसे बल्लेबाज हैं वहीं दूसरी ओर प्रसिद्धि कृष्णा, टेंट्र बोल्ट, युजवेंद्र चहल और आर अश्विन जैसे गेंदबाज है।

अगर टीम किसी मैच में बल्ले से कमजोर हो जाती है तो गेंदबाज उसको कवर करने की कोशिश करते हैं। यह काम गेंदबाजों के कमजोर पड़ने पर बल्लेबाज करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में टीम का संतुलन चैंपियंस बनने की सबसे बड़ी निशानी है।

3- आखिरी मैच में मिलेगी स्पिन को मिलेगी मदद

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाना है। इससे पहले इस स्टेडियम में आखिरी क्वालीफायर भी खेला जाएगा। आमतौर पर अहमदाबाद की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। दो मैच लगातार होने पर यह प्रत्येक दिशा में  स्पिन गेंदबाजों के मददगार साबित होगी।

आईपीएल के शीर्ष 4 टीमों में राजस्थान रॉयल्स की टीम एकमात्र ऐसी टीम है जिसमें देश के दो ख्याति लब्ध स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) और आर अश्विन  (R ASHWIN) हैं। इसके अलावा रियान पराग (RIYAN PARAG) भी स्पिन गेंदबाजी कर लेते हैं, ऐसे में यह टीम किसी भी मैच का रुख मोड़ सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version