चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल (2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने कई खिलाडियों को दोबारा रिटेन किया है, और वो यह करने में सफल भी रहे है. टीम दीपक चाहर, अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को दोबारा खरीदने में सफल रहे. सीएसके (CSK) ने इस आईपीएल की नीलामी में कुल 21 खिलाड़ियों को खरीदा है. हालांकि कुछ खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स ने खो दिए हैं, जिसमें दो बड़े नाम फाफ डू प्लेसिस और शार्दुल ठाकुर का है जोकि किसी भी पल मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं.

मुंबई इंडियंस की बराबरी करने उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स 26 मार्च को केकेआर (KKR) के साथ उतरेगी जहाँ उसकी निगाहें जीत पर टिकी होंगी. सीएसके चार बार आईपीएल क खिताब अपने नाम कर चुकी है. इस बार वो मुंबई इंडियंस की बराबरी करने के लिए अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में दिखाई देगी. आपको बता दूँ मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है. इस बार का आईपीएल पिछले आईपीएल से थोड़ा अलग नजर आयेगा क्योंकि इस सीजन में दो नई टीमों की एंट्री हुई है, अब देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई कैसे 15 सीजन को अपने नाम कर पाएगी. वहीं फ्लेमिंग ने ट्रेनिंग कैम्प के दौरान बात करते हुए कहा,

“ हम काफी खुश हैं. चीजें प्लान के हिसाब से हुईं. हमने हालांकि कुछ खिलाड़ी खो दिए जो दुख की बात है, लेकिन हमने कुछ अच्छे प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने साथ जोड़ लिए. इस साल हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. इसलिए नीलामी जिस तरह की हुई इससे हम काफी खुश हैं.”

ये तीन खिलाड़ी मिले कम दामों पर

चेन्नई सुपर किंग्स

स्टीफन फ्लेमिंग ने उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताया जिन्हें फ्रेंचाइजी ने सस्ते में खरीदा है. उन्होंने कहा,

“ये खिलाड़ी हमें सस्ते में मिल गए. ये सभी काफी योग्य खिलाड़ी हैं. डेवॉन कॉन्वे के लिए इंटरनेशनल स्तर पर कुछ साल काफी अच्छे रहे हैं. मिचेल सैंटनर हमारे लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं. एडम मिल्ने के तौर पर हमें तेज गेंदबाज मिला. इन तीनों के पास काफी प्रतिभा है और उनकी योग्यताएं हमारे लिए काफी अच्छी हैं.”

कॉन्वे को चेन्नई ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा. मिल्ने को भी चेन्नई ने 1.9 करोड़ रुपये में अपने नाम किया. वहीं इसी कीमत में टीम ने सैंटनर को अपने नाम किया.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *