Gold Price: सोने के दाम में आई जबरदस्त गिरावट, चांदी ने एक बार फिर से दिखाई की चमक

By Satyodaya On August 28th, 2022
Gold Price: सोने के दाम में आई जबरदस्त गिरावट , चांदी ने एक बार फिर से दिखाई की चमक

Gold Price: सोने और चांदी की कीमत में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं कभी सोना सस्ता होता है तो कहीं चांदी सस्ती होती है। लेकिन अगर आप लोग इस वक्त सोने और चांदी के खरीदार है तो यह खबर आपके काम की है क्योंकि सोने की कीमत में भारी राहत देखने को मिली है तो वहीं चांदी की कीमत में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई है।

इस वक्त 22 कैरेट सोने की कीमत में 350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर गिरावट दर्ज की जा रही है और 24 कैरेट सोने की कीमत में 380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने और चांदी की कीमत में भारी उलटफेर देखने को मिला है। आइए जानते हैं इस वक्त सोना और चांदी किस रेट पर बेचा जा रहा है।

सोने के दाम में आई भारी गिरावट

Gold Price: सोने के दाम में आई जबरदस्त गिरावट , चांदी ने एक बार फिर से दिखाई की चमक

इस वक्त 24 कैरेट सोना 51,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है 24 कैरेट सोने की कीमत में 380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 47,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है 22 कैरेट सोने की कीमत में 350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर गिरावट दर्ज की जा रही है।

वहीं चांदी की कीमत में ₹21 की उछाल देखने को मिल रही है। इस वक्त चांदी 55,979 रुपए प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है। वहीं पिछले दिनों चांदी 55,958 रुपए प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही हैं। सोना अपने ऑल टाइम हाई से 8100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर गिरावट दर्ज की जा रही है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जानिए सोने का ताजा भाव

Gold Price: सोने के दाम में आई जबरदस्त गिरावट , चांदी ने एक बार फिर से दिखाई की चमक

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। अक्टूबर महीने की आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 185 रुपए या0.36% की गिरावट दर्ज की जा रही है और 51,517 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटी के वरिष्ठ विशेषज्ञ पटेल ने कहा है कि ,

“जींस बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हजारी भाव में 254 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की जा रही है।” दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,751 डॉलर प्रति औंस पर बेचा जा रहा है वहीं चांदी 19.22 डॉलर प्रति औंस पर बिक रही है।

इसे भी पढ़ें-Mustard Oil: सरसों तेल के दाम एक बार फिर से लुढ़क कर आए नीचे, खरीदारों के पास बहुत अच्छा मौका

Tags: GOLD PRICE, सोने और चांदी की कीमत,