तेल कंपनियों ने PETROL और डीजल के नए रेट किए जारी, इस शहर में 95.28 रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल

PETROL

Petrol-diesel today price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी रविवार को पेट्रोल(petrol) और डीजल(diesel) के नए भाव जारी कर दिए हैं. आज 67वें दिन भी PETROL और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. रविवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में सरकारी तेल कंपनियों ने बदलाव न करके आम जनता को बड़ी राहत दी है. बता दें 5 नवंबर को एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से देशभर में पेट्रोल व डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इन महानगरों में जानें PETROL और डीजल के दाम

आज दो महीने से ज्यादा का समय बीतने के बाद पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर है. वहीं दिल्ली की बात करें तो वहां पेट्रोल के दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहे हैं. ऐसे में अगर राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज वहां भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहां पर आज पेट्रोल 95.28 रुपये डीजल 86.80 रुपये की कीमत से बेचा जा रहा है. मुंबई में रविवार को पेट्रोल के भाव 109.98 रुपये व डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर के दाम स्थिर रहे.

इसी तरह अगर हम कोलकाता,चेन्नई, भोपाल और बेंगलुरु की बात करें तो वहां पर पेट्रोल 100 के पार जबकि डीजल 90 के पार बेचा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक PETROL व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जुड़ने के बाद उसके बाद भाव दोगुने हो जाते हैं. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव होता है.

अपने शहर में जानें पेट्रोल और डीजल के दाम

PETROL और डीजल के नए रेट रोजाना 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां जारी करती हैं. ऐसे में अगर आप घर से निकलने से पहले पेट्रोल व डीजल के भाव जानना चाहते हैं तो SMS के जरिए जान सकते हैं. अपने मोबाइल से इंडियन ऑयल(IOCL) के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल (HPCL) कस्टमर HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर दाम जान सकते हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *