Gold Rate: शादी के लिए करना है सोने की खरीददारी तो जल्दी करें आसमान छूने वाली है कीमत, जानिए 1 तोला गोल्ड की कीमत

Gold Rate : शादी-विवाह का सीजन शुरू हो चुका है और सोने-चांदी के दामों में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वैसे भी देश में महंगाई ने हर आदमी को परेशान कर रखा है। पेट्रोल डीजल से लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर तक के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में भी तेजी का रंग चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आज 12 अप्रैल को सोने व चांदी में जबरदस्त उछाल आया है। सोने व चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है जिससे आदमी को चिंता सताने लगी है।
आपको बता दें 22 कैरेट सोने (GOLD) में 400 रुपए की बढ़त देखी गई है तो वहीं 24 कैरेट सोने में 430 रुपया की तेजी देखी गई है और चांदी में 700 रुपया का उछाल आया है।
22 और 24 कैरेट Gold
सोना और चांदी के खरीदारों को बहुत बड़ा झटका लगा है क्योंकि 22 कैरेट सोने में 400रुपए की उछाल आई है 22 कैरेट 1 ग्राम सोना 400 रुपए बढ़त के साथ4900 पर बेचा जा रहा है और 8 ग्राम सोना 39200 रुपए पर बेचा जा रहा है वहीं 10 ग्राम सोना 49000 रुपए ने बेचा जा रहा है। वहीं 24 कैरेट सोने में 430 रुपए का इजाफा हुआ है 1 ग्राम सोना 5345 रुपए में बेचा जा रहा है वही 8 ग्राम सोना 42760 रुपए पर हो गया है और 10 ग्राम सोना 53450 रुपए पर बेचा जा रहा है।
आपको बता दें चांदी की कीमतों में भी जबर्दस्त उछाल आया है। चांदी700 रुपए इजाफा के साथ देती जा रही है। 1 ग्राम चांदी67.70 रुपए और 8 ग्राम चांदी 541.60 रुपए पर है और 10 ग्राम चांदी 677 रुपए पर है वहीं 100 ग्राम चांदी 6770 रुपए पर बेची जा रही है और 1 किलोग्राम चांदी 67700 रुपए पर हो गई है।
उत्तर प्रदेश के इन शहरों में सोने के लेटेस्ट रेट
मुंबई में 22 कैरेट सोना (GOLD) 49000 रुपए में बेचा जा रहा है वहीं 24 कैरेट सोना 53450 रुपए में बेचा जा रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 49000 रुपए में बेचा जा रहा है और 24 कैरेट सोना 53450 रुपए पर है चेन्नई में 22 कैरेट सोना49560 रुपए है और 24 कैरेट सोना 54060 रुपए पर हो गया है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 46000 कृपया कर बेचा जा रहा है और 24 कैरेट सोना 53450 रुपए पर बेचा जा रहा है।
Tags: