Gold Silver Price Today: शादी के लिए करना है सोने की खरीददारी तो जल्दी करें आसमान छूने वाली है कीमत, जानिए 1 तोला गोल्ड की कीमत

By Satyodaya On April 9th, 2022
Gold and Silver Prices: फिर से हुए धड़ाम सोने और चांदी के दाम, आज ही चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: देश में महंगाई ने तो कमर तोड़ रखी है महंगाई की वजह से हर आदमी परेशान होता जा रहा है पेट्रोल डीजल से लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं इसका असर भारतीय सर्राफा बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। सोने व चांदी में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला कहीं सोना और चांदी आसमान छू रहा है तो कहीं कीमतें धड़ाम हो रही हैं।

8 अप्रैल को सोने व चांदी के निर्देश जारी किए गए हैं जिनमें भारी फेरबदल नहीं किया गया है।आज सोने के दाम में 10 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है तो वही चांदी में 500 का उछाल आया है। आइए देखते हैं 22 और 24 कैरेट सोना इस वक्त किस भाव पर बिक रहा है।

24 और 22कैरेट सोने का ताजा भाव


आपको बता दें 22 और 24 कैरेट सोने में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है बस मामूली सी बढ़त दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 10 रुपए उछाल के साथ 1 ग्राम सोना 5238 रुपए पर भेजा जा रहा है वहीं 8 ग्राम सोना 41904 रुपए और 10 ग्राम सोना 52380 रुपए पर पर बेचा जा रहा है वहीं 22 कैरेट सोने में भी 10रुपए का उछाल देखा गया है आपको बता दें इस वक्त 22 कैरेट 1 ग्राम सोना4,801 रुपए पर बेचा जा रहा है

वहीं 8 ग्राम सोना 38, 408 रुपए पर है तो 10 ग्राम सोना 48,010 रुपए पर बेचा जा रहा है। 22 और 24 कैरेट में ज्यादा उछाल नहीं देखने को मिला है अगर आप लोग सोना इस वक्त खरीदना चाहते हैं तो यह मौका आपके पास अच्छा है सोना व चांदी खरीद लीजिए।

चांदी की कीमतों में आए उछाल


आपको बता दें अगर 22 और 24 कैरट में10 रुपए का इजाफा देखने को मिला है तो वहीं चांदी की कीमत में 500 रुपये का इजाफा देखने को मिल रहा है। इस वक्त 1 ग्राम चांदी 66.80 रुपए पर बेची जा रही है वही 8 ग्राम चांदी का ताजा भाव 534.40 रुपए हैं और 10 ग्राम चांदी 668 वहीं 100 ग्राम चांदी 6,680 रुपए पर बेची जा रही है और 1 किलो चांदी का भाव 66 800 रुपए पर हो गया है।

शहरों में सोने के रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोना 48010 रुपए पर है वही 24 कैरेट सोना 52380 रुपए पर बेचा जा रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 48010 रुपए हैं और 24 कैरेट सोना 52380 रुपए पर है चेन्नई में 22 कैरेट सोना 48600 रुपए पर है और 24 कैरेट सोना 53010 रुपए पर है और दिल्ली में 22 कैरेट सोना 48010 रुपए हैं और 24 कैरेट सोना 52380 रुपए पर बेचा जा रहा है।

Read More- Gold Price Today: शादियों के लिए अगर खरीदना है सोना तो यही है अच्छा समय, इतना सस्ता मिल रहा है 1 तोला गोल्ड

Tags:
Exit mobile version