PETROL

petrol-diesel price: रूस-यूक्रेन वार(Russia-ukrain war) की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल(crude oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल हैं. हालांकि पिछले कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई हैं. हालांकि कच्चे तेल के दाम गिरने के सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल(petrol)डीजल के भाव(diesel price) जारी कर दिए. आज यानी 17 मार्च को भी PETROL डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चलिए जानते हैं आज शहर में पेट्रोल-डीजल के क्या भाव हैं

PETROL व डीजल के दाम

4 महीनों बाद भी PETROL व डीजल की कीमतों में कोई बदलाव न होने की वजह से देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 1 लीटर पेट्रोल 95.41 रुपये व डीजल 86.67 रुपये लीटर के दाम से बिक रहा है. वहीं अगर मुंबई की बात करें तो वहां आज पेट्रोल 109.98 रुपये एवं 94.14 रुपये प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है.जबकि कोलकाता में 104.67 रुपये में PETROL व 89.79 रुपये में डीजल मिल रहा है. ऐसे में अगर चेन्नई की बात करें तो वहां पेट्रोल व डीजल के कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जिसके बाद यहां 1 लीटर पेट्रोल 101.40 रुपये में मिल रहा है और डीजल 91.43 रुपये में बेचा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:PETROL & DIESEL PRICE: जल्दी फुल करा लें टैंक, यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल, जानिए क्या है आपके शहर में कीमत

दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बात करें तो यहां 1 लीटर पेट्रोल 95.29 रुपये में, डीजल 86.80 रुपये में बिक रहा है. नोएडा में 95.51 रुपये में PETROL व 87.01 रुपये में डीजल की बिक्री हो रही है. यूपी की राजधानी लखनऊ में PETROL  95.28 रूपये व डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहे हैं.

ऐसे चेक करें अपने शहर की कीमत

रोजाना PETROL व डीजल के दाम बदलते रहते हैं. जिसके रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल व डीजल के नई कीमत अपडेट किए जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का भाव आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी पा सकते हैं. वहीं, HPCL कस्टमर HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर नई कीमत सेकंडों में पता कर सकते हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *