GOLD की कीमतों में आई उछाल तो वहीं चांदी के गिरे दाम

GOLD की कीमतों में आई उछाल और चांदी के गिरे दाम, जल्दी करें खरीददारी नहीं तो और बढ़ जाएंगे दाम

GOLD

gold-silver today praice:कारोबारी बाजार के आखिरी दिन सर्राफाबाजार में सोने(gold) और चांदी(silver) की कीमतों में मामूली सी उछाल देखने को मिली है. वही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर GOLD के भाव में 0.06 फीसदी की उछाल देखी गई है, जबकि चांदी में 0.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

जानें आज मार्केट में क्या हैं GOLD व चांदी के भाव

GOLD व चांदी की कीमतों के साथ सर्राफाबाजार हफ्तेभर से नरमी और तेजी के साथ खुल रहा है. वहीं आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सोने के दामों में मामूली सी तेजी देखी गई हैं. जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. आज बाजार में सोना 0.06 फीसदी कमी के साथ 47,481 रूपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बेचा जा रहा है. वहीं चांदी 0.04 फीसदी लुढ़कर 60,402 रूपये प्रति किलोग्राम से मिल रही हैं.

ऐसे में अगर आप GOLD का गहना बनवाना चाह रहे थे तो बता उसके लिए ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है. क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड काफी शुद्ध और मुलायम होता है. यही वजह है कि उससे सोने के गहने नहीं बनाए जा सकते हैं. वहीं कुछ लोग 18 कैरेट सोने का उपयोग भी ज्वैलरी बनाने में करते हैं.

ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि कैसे पता करें ये 22 कैरेट गोल्ड है या 18 कैरेट तो चलिए बताते हैं आप इस तरह पता कर सकते हैं. सभी गहनों पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है. 24 कैरेट सोने के गहनों पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता हैं.

अपने शहर में जानें सोने व चांदी की क्या है कीमत

देशभर में सोने के गहनों में उत्पाद शुल्क, राज्य कर व मेकिंग चार्ज जुड़ने की वजह से इनके भाव बढ़ जाती हैं. अगर आप मार्केट जाने से पहले सोने व चांदी के दाम पता करना चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल से मिस्ड कॉल देकर चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर दाम घर बैठे जान सकते हैं. आप जिस नंबर से SMS करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा. इस तरह आप घर बैठे GOLD की नई कीमत जान पाएंगे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version