आज यानी 3 मई को भारतीय सराफा बाजारों में सोने और चांदी के कीमत (Gold Silver Price) में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। सोना पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। सोने का दाम (Gold Silver Price) बढ़कर 60,750 रूपए पहुंच गया है। जबकि चांदी (Gold Silver Price) का रेट 76,100 रूपए पहुंच गया है।
Gold Silver Price
दिल्ली सराफा बाजार में बुधवार यानी 3 मई को सोना 670 रुपये की मजबूती के साथ 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमत भी 1150 रुपये की तेजी के साथ 76,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि, ‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 670 रुपये की मजबूती के साथ 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।’
आप सोने और चांदी के दाम घर बैठे आसानी से पता कर सकते है। आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है। इसके बाद आपके पास मैसेज आएगा।

