GOLD PRICE

gold-silver today price: शादी व समारोह इस महीने अपने चरम पर हैं वहीं सोने(gold)चांदी(silver) के भाव में भी रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. GOLD व चांदी के दाम में कभी बढ़त तो कभी बड़ी तेजी के साथ गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में आज बुधवार को यानी 23 फरवरी को सर्राफाबाजार में सोने व चांदी के कीमतों में कमी देखने को मिली है. ऐसे में अगर आप सोने का गहना खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए मौका काफी अच्छा है.

GOLD के साथ चांदी के गिरे भाव

GOLD

इस शादी के सीजन में सोने के साथ चांदी के भाव(silver price) भी गिरते जा रहे हैं. आज यानी 23 फरवरी को सोने के दामों में 0.28 फीसदी यानी 141 रुपये की कमी दर्ज की गई है. जिसके बाद आज बाजार में सोना 50,389 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है. वहीं बाजार में चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई है. जिसके बाद चांदी कीमतों में 0.20 फीसदी यानी 129 रुपये की कमी देखने को मिली है. जिसके बाद चांदी आज 64,345 रुपये प्रति किलो ग्राम के भाव से बिक मिल रहा है.

ऐसे में अगर आप सोने का गहना(gold jewellery) खरीदने की सोच रहे हैं और आपको लेना नहीं आता है तो आप इस तरह जानकारी लेकर खरीद सकते हैं. तो आप मार्केट में पीली धातु की शुद्धता को इस तरह परख सकते हैं. जानकारी के मुताबिक गहने बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं कुछ लोग 18 कैरेट GOLD का उपयोग भी गहने बनाने में करते हैं.

ज्वेलरी पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है.

इस तरह चेक करें अपने शहर में सोने व चांदी के भाव

GOLD

बता दें देशभर में GOLD की ज्वैलरी की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज की वजह से बदलती रहती है. ऐसे में अगर आप अपने शहर में पीली धातु की कीमत जानना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से भी जान सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भाव जान सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा. इस तरह आप घर बैठे GOLD की नए दाम आसानी से जान जाएंगे.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *