GOLD

Gold-silver price: रूस- यूक्रेन वार(Russia-ukrain war) का असर पूरी दुनिया में दिखाई दे रहा हैं, हालांकि इस वार का सबसे ज्यादा असर भारतीय बाजार पर दिखाई दे रहा हैं. रविवार यानी सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने(gold) व चांदी(silver) की कीमतों में उछाल देखने को मिली है. इस शादी सीजन में GOLD व चांदी के भाव बढ़ने से आम लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं. चलिए जानते हैं आज बाजार में 10 ग्राम सोने व 1 किलों चांदी के क्या भाव हैं

GOLD के साथ चांदी के बढ़े भाव

GOLD

GOLD व चांदी की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. आज यानी रविवार को बाजार में सोने का भाव 52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं अगर यूपी की बात करें तो आज वहां 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 52,950 रुपये हैं. GOLD के साथ चांदी की भी चमक इन दिनों बढ़ चुकी है. जिसके बाद आज बाजार में चांदी के भाव 70,000 रुपये प्रति किलोग्राम हैं.

ऐसे में अगर इन दिनों अगर आप सोना लेने की सोच रहे हैं, लेकिन आपको सोना परखने नहीं आता तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि सरकार ने सोने की शुद्धता मापने के लिए एक ऐप बनाया है. बीआईएस ऐप (BIS Care app) जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:आज करें GOLD की शॉपिंग नहीं तो कल आपको पड़ेगा पछताना, जानिए क्या है उसकी वजह

जब भी आप मार्केट में GOLD का गहना लेंगे तो सभी पर कैरेट के हिसाब से हॉलमार्क बने होंगे. 24 कैरेट सोने के गहनों पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता हैं.

ऐसे चेक करें GOLD की कीमत

GOLD

आप घर बैठे अपने शहर में GOLD के क्या भाव चल रहे हैं. जानना चाहते हैं तो बस आप अपने मोबाइल से इस दिए गए 8955664433 पर मिस्ड कॉल करें. जैसे ही आप अपने मोबाइल से इस पर मिस्ड कॉल करेंगे. आपके फोन पर मैसेज आएगा. जिसके जरिए आप 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड की नया भाव जान सकते हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *