Gold Rate: शादी-ब्याह के सीजन में सोने व चांदी की कीमत ने दी राहत, चांदी हुई सस्ती तो सोने के भी गिरे भाव, जानिए क्या है अब कीमत

By Satyodaya On April 28th, 2022
GOLD

Gold Rate: रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के चलते दुनिया भर के देशों में इसका असर देखने को मिल रहा है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। आपको बता दें इस वक्त देश में महंगाई ने आसमान छू रखा है, पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर तक के दामों में भारी इजाफा देखने को मिला है। वहीं सोने चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, लेकिन इस वक्त अगर आप लोग सोने और चांदी के खरीदार है तो यह खबर आपके बड़े काम की है, क्योंकि आज सोने और चांदी के नए रेट जारी कर दिए गए हैं, जिनमें सोने की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया गया। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

जारी हुए सोने व चांदी के ताजा रेट

आपको बता दें आज सोने व चांदी के नए रेट जारी कर दिए गए हैं जिसमें 22 कैरेट सोने की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया गया इस वक्त 22 कैरेट 1 ग्राम सोना 4899 रुपए पर आए वही 8 ग्राम सोना 39192 रुपए पर है और 10 ग्राम सोना 48990 रुपए पर खुला है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमतों में भी कोई उलटफेर नहीं देखा गया है।

इस वक्त 24 कैरेट 1 ग्राम सोना 5344 रुपए पर बेचा जा रहा है वहीं 8 ग्राम सोना 42752 रुपए पर बिक रहा है और 10 ग्राम सोना 53440 रुपए पर खुला है वहीं चांदी की कीमत में 650 रुपए गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी के साथ 1 ग्राम चांदी 65.05 रुपए पर बेची जा रहा है वहीं 8 ग्राम चांदी 520.40 रुपए पर है और 10 ग्राम चांदी का भाव 650.50 रुपए पर बेची जा रही। वही 100 ग्राम चांदी 6505 दोपहर पर बिक रही है और 1 किलो चांदी 65050 रुपए पर बेची जा रही है।

चेक करें इन महानगरों के लेटेस्ट रेट

राष्ट्रीय राजधानी कही जाने वाली दिल्ली में इस वक्त 22 कैरेट सोना 48990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है वहीं 24 कैरेट सोना 53440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है चेन्नई में 22 कैरेट सोना 49110 रुपए पर 10 ग्राम पर बिक रहा है वहीं 24 कैरेट सोना 53,580 रुपए में बेचा जा रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 48990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा और 24 कैरेट सोना 53440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोना 48990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और 24 कैरेट सोना 48440 रुपए पर बेचा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों ने दी राहत, यहाँ मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल, जानिए क्या है आपके शहर में कीमत

Tags: GOLD PRICE, SILVER PRICE, TODAY GOLD PRICE, TODAY SILVER PRICE, चांदी का भाव, चांदी की कीमत, सोने का भाव, सोने की कीमत,
Exit mobile version