Gold Silver Price: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगातार जंग छिड़ी हुई है। ना यूक्रेन झुकने को तैयार है और ना ही रूस मानने को तैयार है। अमेरिका जैसे कई देशों ने उसको समझाने की कोशिश की है लेकिन रूस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जिसके चलते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने व चांदी पर आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। 20 मार्च को सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट जारी किए गए हैं। जिसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे एक दिन पहले 19 मार्च को 47300 रुपए पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं 22 और 24 कैरेट सोना आज किस रेट पर बिक रहा है।
जानिए 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव
22 कैरेट सोने की कीमत जो 19 मार्च को थी वहीं 20 मार्च को रही है इसमें कोई फेरबदल नहीं किया गया है। आज 1 ग्राम सोने का भाव 4730 रुपए है, वही 8 ग्राम सोना 37840 रुपए पर बेचा जा रहा है और 10 ग्राम सोना 47300 रुपए पर स्थिर बनी हुई है। वहीं 24 कैरेट सोना उसी भाव पर बिक रहा है जो रेट 19 मार्च को थे। 26 कैरेट सोना 1 ग्राम 5160 रुपए है, वही 8 ग्राम का भाव 41280 रुपए है, और 10 ग्राम की कीमत 51600 रुपए पर बनी हुई है।
आइए जानते हैं कि चांदी की कीमत क्या है चांदी भी उसी भाव पर बेची जा रही है जो पहले भाव थे उसमे भी कोई बदलाव नहीं किया। 1 ग्राम चांदी 65000 रुपए में बिक रही है। वही 8 ग्राम चांदी 544 ,10 ग्राम 680, वहीं 100 ग्राम चांदी 6800 रुपए पर स्थिर बना हुआ है।
जानिए बड़े शहरो में सोने की कीमत
22 कैरेट सोना दिल्ली में 47 300 रुपए पर बेचा जा रहा है और 24 कैरेट सोना 51600 रुपए में बिक रहा है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47300 रुपए है वही 24 कैरेट सोना 51600 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 48050रुपए है और 24 कैरेट सोना 52 420 रुपए हैं। वहीं कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 47300 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 51600 रुपए पर बिक रहा है।
Read more-MUSTARD OIL PRICE: 40 रूपये सस्ता हुआ सरसों तेल, जानिए क्या हो गई है अब नई कीमत
