PETROL

Petrol-diesel today price: देशभर में इन दिनों महंगाई अपने चरम पर है. वहीं पेट्रोल(petrol)डीजल की कीमतें(diesel price) भी आम लोगों की कमर तोड़ रही हैं. ऐसे में अगर इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो वहां पर कच्चे तेल की कीमतों(crude oil price) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने PETROL व डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

इस शहरों में PETROL व डीजल के दाम

PETROL व डीजल की कीमतों में कोई बदलाव न होने की वजह से देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 1 लीटर पेट्रोल 95.41 रुपये व और डीजल 86.67 रुपये लीटर के भाव से बेचा जा रहा है. वहीं अगर मुंबई की बात करें तो वहां आज पेट्रोल 109.98 रुपये एवं 94.14 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है. जबकि कोलकाता में 104.67 रुपये में PETROL व 89.79 रुपये में डीजल मिल रहा है. वहीं अगर चेन्नई की बात करें तो वहां पेट्रोल व डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जिसके बाद यहां 1 लीटर पेट्रोल 101.40 रुपये में मिल रहा है और डीजल 91.43 रुपये में बेचा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:कच्चे तेल के दामों के बढ़ने का PETROL और डीजल पर हुआ बड़ा असर, जानिए अब 1 लीटर पेट्रोल की क्या है कीमत

दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल 95.29 रुपये में, डीजल 86.80 रुपये में बिक रहा है. नोएडा में 95.51 रुपये में PETROL व 87.01 रुपये में डीजल की बिक्री हो रही है. यूपी की राजधानी लखनऊ में PETROL व डीजल के भाव 100 रुपये से कम में बनी हुई है. यहां पर 95.28 रुपये में पेट्रोल व 86.80 रुपये में डीजल मिल रहा है.

मिस्ड कॉल देकर जानें अपने शहर का भाव

रोजाना PETROL व डीजल के दाम बदलते रहते हैं. जिसके रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल व डीजल के नई कीमत अपडेट किए जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी पा सकते हैं. वहीं, HPCL कस्टमर HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर नए भाव जान सकते हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *