साल में मिलेंगे 3 LPG घरेलू Gas Cylinder फ्री, जानिए किस तरह से उठा सकते हैं इसका लाभ

इस वक्त रसोई गैस सिलेंडर वालों के पास बहुत अच्छा मौका है अगर आप लोग साल में तीन फ्री गैस सिलेंडर (Gas Cylinder ) चाहते हैं तो आपको सरकार की इन शर्तों को मानना होगा। दरअसल सरकार कुछ दिनों से फ्री राशन योजना चला रही है। इस योजना का लाभ लाखों गरीब परिवारों ने उठाया है। वहीं गैस सिलेंडर भी काफी महंगा हो चुका है। लेकिन अगर आप लोग साल में तीन फ्री गैस सिलेंडर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको कुछ शर्तें माननी होगी जिसके बाद आपको इस योजना का लाभ मिल जाएगा।
फ्री राशन योजना की तरह अब इस योजना का भी आप लोग अगर लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके आप प्रोसीजर को जान लीजिए कि किस तरह से आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है कौन-कौन सी शर्तें माननी होंगी। आइए इन सब चीजों के बारे में जानते हैं।
फटाफट करें ये काम ,7 दिन का समय
आपको बता दें अगर आप लोग इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्दी कीजिए देर मत कीजिए क्योंकि अब आपके पास सिर्फ 7 दिन बचे हैं। दरअसल अगर आप लोग इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसी महीने यानी जुलाई में ही अपने अंत्योदय कार्ड को लिंक करा लें।
अगर आपका अंत्योदय राशन कार्ड लिंक नहीं होता है तो आप को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसीलिए आपके पास बहुत कम मौका है क्योंकि 7 दिन बचे हुए हैं। आपको इन 7 दिनों में इस प्रोसीजर को पूरा करना है और योजना का लाभ उठाना है। वहीं सरकार ने कुछ शर्ते भी रखी हैं आप लोग सरकार की इन शर्तों के मुताबिक ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं तो आइए आगे आर्टिकल में उन शर्तों के बारे में जानते हैं।
सरकार की माननी होंगी ये शर्तें
दरअसल उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की तरफ से दी गई जानकारी में बताया है कि सरकार तीन फ्री गैस सिलेंडर देने वाली है। जिसके लिए आपको सरकार की कुछ शर्तों को मानना होगा। पहली शर्त यह है कि लाभार्थी उत्तराखंड का ही निवासी हो तभी उसे इस योजना का लाभ दिया जा सकता है दूसरा लाभार्थी का अंत्योदय कार्ड गैस कनेक्शन से लिंक होना चाहिए। तभी आपको इस योजना का लाभ मिल पाएगा।
Tags: LPG GAS,