Masik Durgashtami 2026: हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मासिक दुर्गाष्टमी के नाम से जाना जाता है, इस तिथि पर माँ दुर्गा की विशेष आराधना की जाती है. इस दिन जगत जननी माँ जगदम्बा का विशेष पुजा अर्चना की जाती है, भक्त इस दिन माँ दुर्गा का व्रत रखकर माँ को प्रसन्न करने की कोशिस करते हैं.
हिन्दू धर्म के अनुसार ऐसी मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami 2026) पर माँ दुर्गा की पुजा अर्चना करने से लंबे समय से आ रहीं परेशानियों का अंत होता है और माँ की विशेह कृपा प्राप्त होती है.
कब है जून 2026 में Masik Durgashtami?
इस बार जून 2026 में मासिक दुर्गाष्टमी 22 जून 2026 (Masik Durgashtami 2026) को पड़ रही है, ऐसे में इस दिन व्रत रखकर और कुछ विशेष उपाय करके माँ भगवती की कृपा प्राप्त की जा सकती है, इसके साथ ही कुछ आसान उपाय करके आप माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अपनी विपत्तियों से छुटकारा पा सकते हैं.
अगर आप इस दिन माँ दुर्गा की पुजा करते हैं और राशि के अनुसार कुछ खास चीजों का दान करते हैं, तो इससे आपको माता रानी की कृपा प्राप्त होगी और आर्थिक तंगी से लेकर बड़ी-बड़ी परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है.
Masik Durgashtami 2026 पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान
- मेष राशि के जातक अगर मासिक दुर्गाष्टमी व्रत (Masik Durgashtami 2026) के दिन गुड़ का दान करें तो जल्दी सफलता मिलेगी.
- वृषभ राशि के जातक अगर मासिक दुर्गाष्टमी की पुजा कर चीनी का दान करें तो कुंडली से चंद्र दोष दूर होगा.
- मिथुन राशि वाले अगर मासिक दुर्गाष्टमी पर हरे रंग के वस्त्र का दान करते हैं, तो उनकी सभी विपत्तियों का नाश होता है और जीवन सुखमय होता है.
- कर्क राशि के जातक अगर मासिक दुर्गाष्टमी पर दूध का दान करें तो चंद्र देव की कृपा उन पर हमेशा बनी रहेगी और उनका मन शांत रहेगा.
- सिंह राशि के जातक अगर मासिक दुर्गाष्टमी के दिन अगर गेहूं का दान करें तो उनके घर में अन्न की कभी कमी नहीं होगी.
- कन्या राशि के जातक अगर मासिक दुर्गाष्टमी के दिन अगर सफेद रंग की मिठाई का दान करें तो उन पर चंद्र देव की कृपा बनी रहेगी.
- तुला राशि के जातक अगर मासिक दुर्गाष्टमी पर सफेद रंग के वस्त्र का दान करें तो उनके जीवन के सुख में वृद्धि होगी.
- वृश्चिक राशि के जातक अगर मासिक दुर्गाष्टमी पर अगर लाल रंग के वस्त्र के साथ ही लाल मिठाई का दान करें तो वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
- धनु राशि के जातक अगर मासिक दुर्गाष्टमी व्रत के दिन केले और लड्डू का दान करें तो गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और भाग्य तेजी से बदलेगा.
- मकर राशि के जातक अगर मासिक दुर्गाष्टमी के दिन हरी सब्जी जैसे कद्दू का दान करें तो मां जगत जननी जगदम्बा प्रसन्न होकर उन्हें शक्ति प्रदान करती हैं.
- कुंभ राशि के जातक अगर मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पर धन का दान करें तो जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और उनकी सभी संघर्षों का अंत होता है.
- मीन राशि के जातक अगर मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पर पीले या सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें तो श्रीहरि विष्णु की कृपा उन पर बनी रहती है और उन्हें भाग्य का साथ मिलता है.
ALSO READ: सोमवार को जन्म लेने वाले बेटे के लिए चुने शिव जी से जुड़े नाम, जीवनभर बनी रहेगी महादेव की कृपा

