Mahadev Baby Boy Names
सोमवार को जन्म लेने वाले बेटे के लिए चुने शिव जी से जुड़े नाम, जीवनभर बनी रहेगी महादेव की कृपा

Baby Boy Names: सोमवार के दिन अगर आपके घर में किसी पुत्र का जन्म होता है, तो ऐसा माना जाता है कि इस पुत्र पर खुद देवो के देव महादेव की विशेष कृपा है, ऐसे में इस दिन जन्म लेने वाले बेटे का नाम आप शिव जी से जुड़े नाम में से चुन सकते हैं और उस पुत्र को शिव जी से जुड़ा नाम दे सकते हैं.

शिव जी से जुड़ा नाम होने की वजह से ऐसे पुत्र पर जीवनभर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है. हम आपकों भगवान शिव से जुड़े कुछ नाम अपने इस लेख में बताने वाले हैं, जिससे आपकों अपने बेटे के लिए एक सुंदर और आकर्षक नाम चुनने में मदद मिलेगी, जिस पर भगवान शिव की भी कृपा बनी रहेगी.

महादेव से जुड़े हुए कुछ बेहद ही सुंदर नाम और उसका मतलब

विरूपाक्ष- भगवान शंभू के इस नाम का मतलब है विचित्र आंख वाले यानी शिव के तीन नेत्र हैं.
कपर्दी- भगवान शिव के इस नाम का मतलब है- जटाजूट धारण करने वाला है.
श्रीकण्ठ- महादेव के इस नाम का मतलब है- सुंदर कण्ठ वाले
शर्व- इस नाम का मतलब है- कष्टों को नष्ट करने वाले
त्रिलोकेश- शिव जी के इस नाम का मतलब है- तीनों लोकों के स्वामी
शिवाप्रिय- शिव जी के इस नाम का अर्थ है- पार्वती के प्रिय
त्रिपुरांतक- पार्वती पति के इस नाम का मतलब है- त्रिपुरासुर को मारने वाले
वृषांक- देवो के देव महादेव के इस नाम का मतलब है- बैल के चिह्न वाली ध्वजा वाले
सामप्रिय- शिव जी के इस नाम का मतलब है- सामगान से प्रेम करने वाले
त्रयीमूर्ति- शिव जी के इस नाम का मतलब है- वेदरूपी विग्रह करने वाले
अनीश्वर- शिव जी के इस नाम का मतलब है- जो स्वयं ही सबके स्वामी है
सर्वज्ञ- शिव जी के इस नाम का मतलब है- सब कुछ जानने वाले
परमात्मा- देवाधिदेव महादेव के इस नाम का मतलब है- सब आत्माओं में सर्वश्रेष्ठ
यज्ञमय- शिव जी के इस नाम का मतलब है- यज्ञस्वरूप वाले
सदाशिव- शिव जी के इस नाम का मतलब है- नित्य कल्याण रूप वाल
विश्वेश्वर- शिव जी के इस नाम का मतलब है- सारे विश्व के ईश्वर
वीरभद्र- शिव जी के इस नाम का मतलब है- वीर होते हुए भी शांत स्वरूप वाले
गिरीश- भगवान शिव शंभू के इस नाम का मतलब होता है- पर्वतों के स्वामी
गिरिश्वर- भगवान शिव शंभू के इस नाम का मतलब होता है- कैलाश पर्वत पर सोने वाले
अनघ- देवाधिदेव महादेव के इस नाम के मतलब की बात करें तो इसका मतलब- पापरहित
प्रमथाधिप- देवाधिदेव महादेव के इस नाम के मतलब की बात करें तो इसका मतलब- प्रमथगणों के अधिपति
व्योमकेश- देवाधिदेव महादेव के इस नाम के मतलब की बात करें तो इसका मतलब- आकाश रूपी बाल वाले
अनेकात्मा– देवाधिदेव महादेव के इस नाम के मतलब की बात करें तो इसका मतलब- अनेक रूप धारण करने वाले
सात्त्विक– देवाधिदेव महादेव के इस नाम के मतलब की बात करें तो इसका मतलब- सत्व गुण वाले
शाश्वत– देवाधिदेव महादेव के इस नाम के मतलब की बात करें तो इसका मतलब- नित्य रहने वाले
अव्यय- देवाधिदेव महादेव के इस नाम के मतलब की बात करें तो इसका मतलब- खर्च होने पर भी न घटने वाले
अव्यग्र– देवाधिदेव महादेव के इस नाम के मतलब की बात करें तो इसका मतलब- कभी भी व्यथित न होने वाले
अव्यक्त- देवाधिदेव महादेव के इस नाम के मतलब की बात करें तो इसका मतलब- इंद्रियों के सामने प्रकट न होने वाले
अनंत- पार्वती पति के इस नाम के मतलब की बात करें तो इसका मतलब- देशकालवस्तु रूपी परिछेद से रहित

ALSO READ: साल 2026 में सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार और कितने मंगला गौरी व्रत? ये रही पूरी लिस्ट