samantha ruth prabhu baby bump
39 साल की उम्र में माँ बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? पति के साथ जश्न में दिखा बेबी बंप

साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ अभी हाल ही में रिलीज हुई है और इस फिल्म की वजह से सामंथा रुथ प्रभु आजकल काफी चर्चा में हैं. सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म अभी हाल ही में 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है.

इस फिल्म की सफलता के बाद सामंथा रुथ प्रभु अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरू और टीम के सदस्यों के साथ फ़िल्म की सफलता का जश्न मना रही थीं, अब इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसी वीडियो में सामंथा रुथ प्रभु का बेबी बंप भी सामने आया है.

माँ बनने वाली हैं Samantha Ruth Prabhu?

साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की सफलता का जश्न मनाते हुए केक कटिंग सेलिब्रेशन कर रहीं थीं, ऐसे में जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने ये सवाल पूछना शुरू किया कि क्या सामंथा रुथ प्रभु माँ बनने वाली हैं? एक्ट्रेस अब 39 साल की हैं और पहली बार माँ बनने वाली हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक इस पर कोई कमेंट नही किया है.

सामंथा रुथ प्रभु का ये वीडियो सामने आने पर कुछ यूजर्स ने उन्हें बधाई दी है, वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि ये वेट गेन की वजह से हो सकता है. वहीं कुछ यूजर्स ने इसके लिए नागा चैतन्य पर तंज कसते हुए बधाई दी है.

2025 में दूसरी बाद शादी के बंधने में बंधी Samantha Ruth Prabhu

सामंथा ने पहले नागा चैतन्य से शादी की थी, सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 2017 में गोवा में शादी की थी, लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नही चल सकी और 2 अक्टूबर 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया. इसके 4 साल बाद सामंथा रुथ प्रभु ने दोबारा से राज निदिमोरू से दूसरी शादी करने का फैसला किया.

सामंथा और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर, 2025 को निजी समारोह में शादी करने का फैसला किया. इन दोनों की ये दूसरी शादी है, दोनों की पहली शादी नही चली और दोनों तलाकशुदा हैं.

ALSO READ: सुप्रिया सुले की बेटी के संगीत में शाहरुख खान ने लुटी महफिल अपने ही फिल्म के गाने पर किया जोरदार डांस, देखें वीडियो