भारत A और श्रीलंका A के बीच हो रहे ट्राई नेशन सीरीज का आज फाइनल मुकाबला है जिसमे 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपने बल्ले से ग़दर काटा. बता दे विपक्षी टीम के खिलाफ वैभव ने चौक्के और छक्के की बरसात कर दी. वैभव ने अपने ताबड़तोड़ बैटिंग से मात्र 11 गेंद में अर्धशतक ठोक एक इतिहास रच दिया साथ ही वो न सिर्फ भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए, बल्कि उन्होंने 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ अपने नाम कर लिया.
बता दे इसके पहले श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कौशल्या वीरारत्ने के नाम यह रिकॉर्ड था लेकिन वैभव श्रीलंका के खिलाफ यह रिकॉर्ड तोड़ नया रिकॉर्ड कायम कर दिए है.
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ हो रहे दांबुला में ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने टीम को बड़ी शुरुआत दी, उन्होंने अपने बल्ले से बड़े- बड़े शॉट लगाना शुरू किये उसके बाद वो रुकने का नाम ही नही लिए, उन्होंने मात्र 11 गेंद में अर्धशतक पूरा किये. इस बीच वैभव के बल्ले से 5 चौक्के और 5 छक्के निकले जिसके बाद वैभव पहले भारतीय खिलाड़ी बने जो सबसे तेज अर्धशतक अपने नाम किया. वैभव ने इस बीच सिर्फ चौक्के-छक्के से ही अपना अर्धशतक पूरा किया एक भी रन दौड़ कर नही लिया.
वैभव सूर्यवंशी के नाम रिकॉर्ड
लिस्ट A के में हो रहे 50-50 ओवर के इस प्रारूप में वैभव ने अपने नाम रिकॉर्ड कायम कर दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के कौशल्या वीरारत्ने ने नवम्बर 2005 में 12 गेंद में पूरा किये थे लेकिन आज वैभव ने 450 के स्ट्राइक रेट से यह स्कोर जड़ कर अपने नाम किया.
15 साल के वैभव ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बना रखे है. आईपीएल 2026 में वैभव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसमे उन्होंने प्लेयर ऑफ द टुर्नामेट, बेस्ट स्ट्राइक, ऑरेंज कैप, सबसे ज्यादा छक्का, इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड अपने नाम किये थे.
वैभव सूर्यवंशी शतक से चुके
वैभव सूर्यवंशी अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से 29 गेंद में 94 रन की शानदार पारी खेले लेकिन वे शतक से चुक गए, उनके लिए यह शतक लगाने का सुनहरा मौका था लेकिन मात्र 6 रन दूर रहे. वैभव 324.14 के स्ट्राइक से खेले. अगर वैभव शतक लगा लेते तो वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते थे.
Read More : तीसरे वनडे में नही चले रोहित शर्मा समेत ये 3 खिलाड़ी तो टीम इंडिया से छुट्टी होना तय!

