चेन्नई सुपर किंग्स का इस साल सबसे शानदार प्रदर्शन रहा है. इसी के चलते चेन्नई इस साल फाइनल में पहुँच चुकी है. चेन्नई ने 10 वीं बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है. ऐसे में चेन्नई अब सबसे खतरनाक टीम बन चुकी है. चेन्नई के प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ हो रही है. बता दें की, धोनी की कप्तानी में इस साल फिर से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं की इस साल भी CSK आईपीएल का खिताब अपने नाम कर सकती है.
चेन्नई सुपर किंग्स का नहीं है आईपीएल में कोई तोड़
आईपीएल का फाइनल बस अब एक मैच दूर बचा हुआ है. इसके बाद पता चल जाएगा की इस बार कौन होने वाला है आईपीएल का चैंपियन. धोनी की कप्तानी में टीम ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है. इसी के साथ अब चेन्नई सबसे खतरनाक टीम बन गई है.
बता दें की, लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से चेन्नई की भिडंत होगी. चेन्नई ने अब तक आईपीएल में पांच बार फाइनल मैच हारी है और फाइनल मैच उसने आईपीएल की सबसे दमदार टीम से हारे हैं.
सिर्फ ये टीम दे सकती है चेन्नई की टीम को मात
चेन्नई सुपर किंग्स को मात देने के लिए लखनऊ का आप्शन थोडा कमज़ोर नज़र आ रहा है. इसकी वजह साफ़ है. दरअसल, अभी तक चेन्नई पांच बार फाइनल हारी है और तीन बार तो वो मुंबई से हारी है. अब ऐसा कहा जा रहा है की जब मुंबई चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार मात दे सकती है तो फिर चौथी बार भी दे सकती है.
मुंबई ने साल 2013, 2015 और 2019 में चेन्नई को मात दी थी. इसी के साथ मुंबई ने चेन्नई से ज्यादा आईपीएल में फाइनल मुकाबले जीते हैं. ऐसे अब इस 28 मई को देखने वाला होगा की किसके सर आईपीएल का ताज सजने वाला है.
