Andrew Symonds: एंड्रयू साइमंड्स ऑस्ट्रेलिया के एक शानदार प्लेयर थे. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऑलराउंडर बीते इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि क्वींसलैंड में एक कार दुर्घटना में उनका निधन हुआ था. आस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार दुर्घटना में साइमंड्स को कई गंभीर चोटे आई थीं, आइए बताते हैं की कैसा था उनका करियर.
Andrew Symonds थे शानदार खिलाड़ी, दुनिया में थी ऐसी पहचान
एंड्रयू साइमंड्स की कई तस्वीरे सचिन तेंदुलकर के साथ भी वायरल होती हैं. एंड्रयू साइमंड्स की मौत के बाद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम शोक में डूब गई थी. अगर उनके क्रिकेट करियर की बात की जाए तो, ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट और 198 वनडे खेलने वाले एंड्रयू साइमंड्स ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में गहरी छाप छोड़ी.
साइमंड्स (Andrew Symonds) 1999-2007 तक क्रिकेट की दुनिया पर एकछत्र राज करने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा रहे. उनकी मौत की खबर सुनकर पूरे क्रिकेट जगत में मातम छा गया था. उनकी मौत का विश्वास किसी को नहीं हो रहा था.
विराट कोहली ने भी दी थी उनको श्रद्धांजलि
बता दें की, एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) ने टेस्ट क्रिकेट में 2 शतकों और 10 अर्धशतकों के साथ 1462 रन दर्ज हैं. वहीं वनडे में 6 शतकों और 30 अर्धशतकों की मदद से 5088 रन उ न्होंने बनाए हैं.
विराट कोहली ने भी की मौत शोक जताया था. इसी के साथ अनुजा पाटिल और अन्य खिलाड़ियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में भी उनके निधन के बाद शोक छा गया था.

ये भी पढ़ें: Yashashvi Jaiswal ने 11 साल की उम्र में छोड़ा घर, तबेले में रहे, अब आईपीएल में तोड़ रहे सारे रिकॉर्ड

