Adah Sharma
Adah Sharma

बॉलीवुड की विवादित फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) में लीड रोल निभाने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा (Adah Sharma) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री अदा शर्मा (Adah Sharma) ने आज अपनी जिंदगी के 31 साल पूरे कर लिए हैं, इस खास मौके को अभिनेत्री अदा शर्मा (Adah Sharma) ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। आपको बता दें कि अदा शर्मा (Adah Sharma) ने अपने जन्मदिन के मौके पर भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं। अदा शर्मा (Adah Sharma) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह भगवान शिव के मंदिर में बैठकर शिव तांडव का पाठ करती नजर आ रही हैं।

ADAH SHARMA ने बप्पी दा के साथ शेयर की ऐसी फोटो भड़के लोग, बटन खुला होने से उपर का दिख रहा है सबकुछ

Adah Sharma शिव तांडव में लीन

इस वीडियो में अदा शर्मा की आवाज में शिव तांडव सुनाई दे रहा है। वीडियो में अदा शर्मा ने यह भी बताया कि उन्हें एनर्जी कहां से मिलती है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, मेरी एनर्जी का सीक्रेट, वो एनर्जी जो मुझे प्रतिबंधों का सामना करने की अनुमति देती है। मुझे अपना बनाने के लिए धन्यवाद। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री मंदिर में शिवलिंग के सामने बैठे और शिव तांडव का जाप कर रही हैं।

इस दौरान अदा शर्मा ने पीले रंग का सूट पहन रखा है। जिसमें वह काफी ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं। अगर हम बात करें फिल्म द केरल स्टोरी की तो इसका निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इस फिल्म को बैन कर दिया गया है। जबकि कई राज्यों में यह टैक्स फ्री है।