IPL 2023: MS Dhoni की लाडली जीवा ने पापा को किया चीयर, छक्कों पर बजाई सीटियां, देखे वायरल वीडियो

MS Dhoni

MS Dhoni: धोनी का स्टारडम आज भी बरकरार है. उनको फैंस जितना चाहते हैं उतना ही उनकी बेटी जीवा को भी प्यार मिलता है. वैसे तो जीवा काफी समय बाद दिखाई दी थी. उन्होंने अपने पिता के स्टेडियम में खूब सीटियां बजाई. वैसे बता दें की,  आईपीएल 2023 का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया.

MS Dhoni की बेटी आईपीएल के इस मुकाबले में छाई, पापा के लिए बजाई सीटियां

कप्तान धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में आईपीएल में का 55 वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई और दिल्ली आमने-सामने भिड़े थे. बता दें की,  इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे. वहीं दिल्ली को 169 रन चेज करने थे. लेकिन दिल्ली ऐसा करने में न कामयाब रही.

वैसे तो धोनी को देखने के लिए पूरा स्टेडियम येलो हो जाता है. लेकिन धोनी के छक्कों पर उनकी बेटी भी बहुत खुश दिखी. धोनी (MS Dhoni) के छक्कों पर उनकी बेटी जीवा सीटी बजाती दिखीं. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

8 वें नंबर पर बैटिंग करने आए धोनी के लिए खुशी से झूम उठा स्टेडियम

मिली जानकारी के मुताबिक, एमएस धोनी 8वें नंबर पर बैटिंग करने आए थे. उन्होंने ने आखिरी के ओवर में कमाल कर दिया. धोनी (MS Dhoni) आखिरी के दो ओवर में शानदार पारी खेली. चेन्नई और दिल्ली का ये मैच चेन्नई के होम ग्राउंड पर खेला गया.

बता दें की,  सीएसके (CSK) की पारी में कुल 10 चौके लगे और 7 छक्के लगे हैं. वहीं अगर चेन्नई परफॉरमेंस की बात करे तो पॉइंट टेबल के हिसाब से चेन्नई दूसरे नंबर पर काफी समय से अपनी जगह बनाए हुए है.

 

ये भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स के इस ऑलरांउडर को अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, कप्तान को लगा बड़ा झटका