The Kerala Story: काफी समय से धर्म पर बनी फिल्मों को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. हाल ही में द कश्मीर फाइल्स को लेकर काफी विवाद हुआ था लेकिन दर्शकों से उसको अच्छा रिस्पांस मिला था. बता दें की, अब ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) को लेकर विवाद और प्रोटेस्ट चल रहा. इसी के साथ जल्द ही अब इसी से मिली जुली फिलोम पड़े पर्दे पर आने वाली है. आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म जो फिर से दे सकती है नए विवाद को जन्म.
The Kerala Story कर रही बढ़िया कमाई, इसी के नक्शेकदम पर बनेगी एक और फिल्म
तमाम विवादों में फंसी ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) 5 मई को रिलीज़ हो चुकी है. इस फिल्म को अब काफी तारीफे मिल रही हैं. बता दें की, इस फिल्म को लेकर काफी प्रोटेस्ट हुआ था. मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था लेकिन कोर्ट ने याचिका ख़ारिज कर दी थी.
‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) ने ओपनिंग डे पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 8.3 करोड़ रुपयों की शानदार कमाई की है. ‘द केरला स्टोरी’ की कमाई कश्मीर फाइल्स के वनडे कलेक्शन से कहीं ज्यादा है. ‘द केरल स्टोरी ‘ पहले ही लव जिहाद जैसे मुद्दे पर बनी है. बता दें की, इसी कड़ी में ‘टीपू’ फिल्म का मोशन पोस्य्टर रिलीज़ कर दिया गया है.
टीपू सुल्तान के चेहरे पर पुती कालिख, ये देगी नए विवाद को जन्म
मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म टीपू जल्दी ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है. इस फिल्म को लेकर भी विवाद होने की पूरी उम्मीद है. बता दें की, मोशन पोस्टर शेयर किया है, उसमें टीपू सुल्तान के चेहरे पर कालिख पुती दिखाई दे रही है. इसके साथ एक-एक कर यह भी बताया गया है कि टीपू सुल्तान की हकीकत आखिर क्या थी.
फिल्म टीपू के मोशन पोस्टर के मुताबिक, 8000 मंदिर तोड़े गए, 27 चर्च मिटा दिए गए हैं. 40 लाख हिंदुओं का जबर्दस्ती धर्मांतरण कराया गया है और उन्हें बीफ खाने को मजबूर किया गया गया.
ये भी पढ़ें: भारत से अंग्रेजों द्वारा चुराई गई 3 सबसे कीमती चीजें, आज उनकी कीमत अरबो में जिसे चुरा ले गए ब्रिटिश

