azam khan
azam khan

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान (Azam Khan) इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि आजम खान (Azam Khan) नगर निकाय चुनाव के लिए इन दिनों प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी बीच अब आजम खान (Azam Khan) ने एक डर जताया है। आपको बता दें कि, आजम खान (Azam Khan) ने प्रचार के दौरान अतीक अहमद जैसे शूटआउट होने का डर जताया है। प्रचार के दौरान आजम खान (Azam Khan) ने जनता से पूछा कि, क्या वे चाहते हैं कि उनकी और उनके परिवार की भी इसी तरह हत्या कर दी जाए।

सुरेश रैना को पाकिस्तानी दिग्गज के बेटे ने देखा तो भागकर लगाया गले, खुद भी पाकिस्तान टीम के लिए ठोक रहा है दावा

Azam Khan ने पूछा

आजम खान ने पूछा कि, क्या चाहते हो मुझसे और मेरे बच्चों से कुछ भी हो आपको बस खुद को प्रोत्साहित करना है। जहां भी आपको रोका जाए वहां बैठे और पीछे हटने के बजाए आगे बढ़ने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि, हम अपना वोट डालेंगे, यह हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है लेकिन वो भी हमसे दो बार ​छीना जा चुका है। तीन बार छीन लिया गया तो आपको सांस लेने का भी अधिकार नहीं होगा।

Azam Khan का मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभद्र भाषा के मामले में आजम खान को 3 साल की सजा सुनाई गई थी। आजम खान के खिलाफ 2019 में चुनावी रैली के दौरान रामपुर में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों पीएम और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि, उत्तर प्रदेश में 2 चरणों में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं।