Poonch Terror Attack
Poonch Terror Attack

बीते बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी हमले (Poonch Terror Attack) में देश के 5 जवान शहीद हो गए। इस आतंकवादी हमले के बाद बाटा-डोरिया क्षेत्र के घने जंगल में सुरक्षाबलों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, शुक्रवार को इस अभियान में ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा एमआई हेलीकॉप्टर से घने जंगल में खोजबीन की जा रही है। इस बात की जानकारी बीते दिन यानी शुक्रवार को पदाधिकारियों ने दी है।

इंग्लैंड की जीत पर Barmy army ने कर दिया ऐसा ट्वीट, भारतीय खिलाड़ी ने दिया ऐसा जवाब कि मुुंह हो गया बंद

Poonch Terror Attack हिरासत में लिए गए 12 लोग

आतंकवादी हमले के बाद शुक्रवार को 12 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि, हिरासत में लिए गए लोगों से आतंकवादी समूह की पहचान का पता लगाने के लिए विभिन्न स्तरों पर पूछताछ भी की जा रही है।

ऐसा बताया जा रहा है कि, आतंकवादी समूह पिछले 1 साल से अधिक समय से क्षेत्र में सक्रिय था। बता दें कि, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर रही है और साथ ही उस वाहन की भी जांच की गई है। जिस पर हमला किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह एडीजीपी मुकेश सिंह सहित पुलिस और सेना के शीर्ष अधिकारियों ने इस अभियान की समीक्षा भी की है।

Poonch Terror Attack आतंकवादियों की तलाश में अधिकारी

अधिकारियों ने बताया है कि, पूरे इलाके को घेर लिया है और विभिन्न तरीकों से तलाश की जा रही है। बता दें कि, शहीद हुए जवान राष्ट्रीय राइफल्स इकाई के थे और उनको आतंकवाद विरुद्ध आतंकवाद रोधी अभियान के लिए उस जगह पर तैनात किया गया था। वहीं सेना ने कहा कि, जिस वाहन में जवान यात्रा कर रहे थे। वो अज्ञात आतंकवादियों के हमले की चपेट में आ गया था। ग्रेनेड की चपेट में आने की वजह से वाहन में आग लग गई। शुरुआती जांच के मुताबिक हमला दोनों तरफ से किया गया और एक जवान के शरीर पर गोलियों के निशान भी मिले हैं।