Atique Ahmed
Atique Ahmed

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन और उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद की बीते शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी। अब इसी बीच उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे इनामी बदमाश गुड्डू मुस्लिम को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। पुलिस के अनुसार माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम ने अपना फोन ऑन किया जिसके बाद उसकी लोकेशन मिल गई है। अतीक अहमद (Atique Ahmed) की मौत के बाद गुड्डू मुस्लिम ने फोन ऑन करके इस हत्याकांड के बारे में जानकारी ली थी।

क्या पिता Atique Ahmed की हत्या के बाद जेल में बंद बेटे Ali Ahmed ने खुद को किया घायल, जानें खबर की पूरी सच्चाई

गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन के बारे में हुआ खुलासा

आपको बता दें कि जब उमेश पाल पर गोलियां बरसाई जा रही थी तब गुड्डू मुस्लिम ने मौके पर बमबारी थी। अतीक अहमद हत्याकांड के बाद अब पुलिस गुड्डू मुस्लिम की तलाश कर रही है, जिससे अतीक से जुड़े कई राज पुलिस को मिल सके। पुलिस खासतौर पर अतीक के आईएसआई लिंक के बारे में गुड्डू मुस्लिम से पूछताछ करना चाहती है। अतीक की मौत की जानकारी लेने के लिए जब गुड्डू मुस्लिम ने अपना फोन ऑन किया तब उसकी लास्ट लोकेशन कर्नाटक में मिली थी।

कनार्टक में गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन

खबरों के अनुसार गुड्डू मुस्लिम ने फोन ऑन करके व्हाट्सएप पर किसी परिचित के साथ बातचीत की थी। इससे पहले गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन राजस्थान के अजमेर में मिली थी। जिसके बाद उसने अपना फोन ऑफ कर दिया था। लेकिन अब जब उसका फोन ऑन हुआ तो उसकी लोकेशन कर्नाटक में पाई गई है। हालांकि अब यह देखना है कि गुड्डू मुस्लिम कब तक पुलिस से फरार रहता है।