Samantha Ruth Prabhu
Samantha Ruth Prabhu

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार अभिनेत्री समांथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी फिल्म शकुंतलम को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि उनकी ये फिल्म में बीते दिन ही सिनेमाघरों में हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज की गई है। समांथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म शकुंतलम रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है।

जिसे देखकर यह लग रहा है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आ रही है। अब इसी बीच फिल्म शकुंतलम की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं जिसे देखने के बाद मेकर भी काफी खुश हैं।

Samantha Ruth Prabhu की फिल्म Shaakuntalam देखने के बाद आया लोगों का रिएक्शन, बॉलीवुड का फिर उड़ा मजाक

Samantha Ruth Prabhu की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि समांथा रूथ प्रभु कि फिल्म शकुंतलम ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म के ये आंकड़े देखने के बाद मेकर से खुश हैं वहीं में फिल्म क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म को लेकर जो आंकड़े आए हैं वह औसत हैं, और उम्मीद की जा रही है कि ये आने वाले दिनों में और भी अच्छी खासी कमाई करेगी।

Samantha Ruth Prabhu की फिल्म तोड़ेगी रिकॉर्ड

समांथा रूथ प्रभु फिल्म को शनिवार और रविवार की छुट्टी का भी फायदा मिलने वाला है और यह फिल्म ना सिर्फ साउथ में बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी अच्छी खासी कमाई करने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म शकुंतलम में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा ने कैमियो रोल किया है। शकुंतलम फिल्म के प्रड्यूसर नीलिमा गुना और दिल राजू है, फिल्म में समांथा रूठ प्रभु के अलावा देव मोहन लीड रोल में नजर आए हैं।