kgf chapter 2
kgf chapter 2

साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) को रिलीज हुए एक साल हो गए हैं। बता दें कि ये फिल्म पिछले साल आज यानी 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी। जिसने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अब केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) के एक साल पूरा होने के मौके पर मेकर्स ने एक वीडियो शयेर किया है और इसी के साथ फिल्म के अगले पार्ट को लेकर हिंट दे दिया है।

केजीएफ 2 (KGF Chapter 2) की एनिवर्सरी पर मेकर्स ने फैंस को केजीएफ 3 (KGF Chapter 3) से जुड़ा अपडेट दिया है और बताया है कि अगले पार्ट की स्टोरी लाइन क्या होने वाली है।

KGF 2 की सफलता का कारवां 27वें दिन भी तेजी से आगे बढ़ा, वहीं बंद होने के कगार पर आ गई है हीरोपंती 2 और रनवे 34

KGF Chapter 3 का ऐलान

प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के साथ केजीएफ 3 का ऐलान भी हो रहा है। इसी के साथ इस वीडियो में बताया है कि 1978 से लेकर 1981 तक रॉकी भाई कहां था। रॉकी भाई के इस सफर की जर्नी अब तक दोनों फिल्मों में नहीं देखने को मिली है। ऐसे में अब ये कहा जा रहा है कि फिल्म के तीसरे पार्ट में इस सफर की जर्नी को दिखाया जा सकता है। हालांकि मेकर्स ने सिर्फ हिंट दिया है। इस हिंट के साथ ही फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं हैं। खैर अब तक फैंस को फिल्म से जुड़े बड़े ऐलान का इंतजार है।

अगर हम बात करें फिल्म केजीएफ की तो ये साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद मेकर्स ने 2022 में इसके दूसरे पार्ट को रिलीज कर दिया था। केजीएफ चैप्टर 2 यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन और प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आए थे। इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया था।