Wamiqa Gabbi
Wamiqa Gabbi

अभिनेत्री वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) इन दिनों अपनी वेब सीरीज जुबली (Jubilee) को लेकर चर्चा में है। ये वेब सीरीज जल्द ही रिलीज होने जा रही है, जिसमे कुल पांच एपिसोड हैं। इसकी कहानी सिनेमा के गोल्डन एज पर आधारित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस सीरीज में वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) का एक डायलॉग है जिसमे वो कहती है कि फिल्म बनाने के लिए किसी ना किसी के साथ सोना पड़ता है, शरीर से या ईमान से।

साउथ इंडस्ट्री की इन 5 खूबसूरत एक्ट्रेसस ने बॉलीवुड एक्टर्स को छोड़ा पीछे, दमदार एक्टिंग का दिखाया जलवा

Wamiqa Gabbi ने कास्टिंग काउच पर किया खुलासा

वामिका गब्बी के इस डायलॉग पर कई लोगों का कहना है कि अभिनेत्री ने बॉलीवुड में हो रही कास्टिंग काउच पर बात की है। अब इस मामले में वामिका गब्बी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि, उन्होंने कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया है, लेकिन ये ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ महिलाओं के साथ होता है।

बातचीत में वामिका गब्बी ने बताया कि, ‘मैंने व्यक्तिगत तौर पर इसका सामना नहीं किया है। इसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं। मैं बहुत ही सुरक्षित माहौल में बड़ी हुई हूं और मुझे हमेशा अपने परिवार का सपोर्ट मिला है। मेरा फिल्म इंडस्ट्री से कोई कनेक्शन नहीं है। मेरे पिता हमेशा कहते हैं कि, मैं भाग्यशाली हूं कि, मुझे अच्छा काम मिला। ईमानदारी से कहूं तो हम सभी इन चीजों के बारे में सुनते हैं और मैं सोचती भी हूं कि अगर मेरे साथ ऐसा होता है, तो मैं कैसा रिएक्ट करूंगी।’

Wamiqa Gabbi की बात पर हैरान फैंस

वामिका ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ‘ऐसा हर जगह होता है, लेकिन किसी को पता नहीं चलता। एक्टर्स के तौर पर हम इसके बारे में सभी प्लेटफार्म्स पर शेयर करते हैं ताकि लोगों को पता चले कि ऐसा होता है। मैं अपने दोस्तों के बारे में जानती हूं, जो कॉरपोरेट्स में हैं और इसी तरह की परिस्थितियों का सामना कर चुके हैं। बॉलीवुड ऐसे ही बदनाम है सिर्फ और जबरदस्ती कोई सो नहीं सकता है।’