Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेकर और प्रोडयूसर इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर जमकर मेहनत कर रहे है। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। लोकेश कनगराज फिल्म लियो की शूटिंग पूरी हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेकर और प्रोडयूसर इन दिनों कई बेहतरीन प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है, जिसकी रिलीज का इंतजार फैंस पिछले काफी समय से कर रहे है। अब इसी बीच दो बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में –

Rashmika Mandanna ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

रश्मिका मंदाना इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। जिसमे उनकी फिल्म वीएनआर ट्रायो भी शामिल है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और नितिन एक साथ नजर आने वाले है। जिसका निर्देशन वेंकी कुथुमुला कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मेकर ने शुरू कर दी है। जिसकी मुहूर्त पूजा भी रखी गई थी। फिल्म के पूजा में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के मेगा स्टार चिरंजीवी ने भी हिस्सा लिया था। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि चिरंजीवी ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और फिल्म के फ्लोर पर जाते ही पहली क्लैप दी। जहां रश्मिका हमेशा की तरह पिंक एथनिक सूट में काफी खूबसूरत लग रही थींए वहीं नितिन ने इसे जींस और ब्लू टी में कैजुअल रखा।

Leo की शूटिंग पूरी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार डायरेक्टर लोकेश कनगराज इन दिनों फिल्म लियो की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि अब खबरें आ रही है कि उन्होंने फिल्म के कश्मीर शेडयूल की शूटिंग पूरी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अपने इस पोस्ट में डायरेक्टर ने क्रू को थैंक्यू किया है। कनकराज की इस फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में थालापति विजय के साथ संजय दत्त भी लीड रोल में नजर आने वाले है। जिसमे ये दोनों कलाकार एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखाई देने वाले है।

 

Saami Saami गाने पर डांस करने से Rashmika Mandanna ने किया इंकार, आखिर क्यों अभिनेत्री ने लिया इतना बड़ा फैसला