Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna

फिल्म पुष्पा के जरिए अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पैन इंडिया स्टार बन चुकी है। उन्होंने पुष्पा के बाद फिल्म मिशन मजनू से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। उनका बॉलीवुड डेब्यू कुछ खास नहीं था लेकिन वो अपनी फिल्म पुष्पा के जरिए काफी मशहूर हुई। पुष्पा फिल्म के सुपरहिट गाने सामी सामी से उनके डांस मूव्स को लोगों ने खूब कॉपी किया। सिर्फ इतना ही नहीं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) जिस भी इवेंट में जाती तो फैंस उनसे वहीं डांस मूव्स करने के लिए रिक्वेस्ट करते। लेकिन अब उन्होंने इस गाने पर डांस करने से हमेशा के लिए मना कर दिया है।

अब इस Truck Driver का गाना हुआ वायरल, हर कोई उम्र के इस पड़ाव में भी दिखाया उम्दा जज्बा

Rashmika Mandanna ने रखा सेशन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रश्मिका मंदाना ने हाल ही में फैंस के साथ एक सेशन रखा था। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। इसी बीच एक फैन ने अभिनेता से कहा कि, वो उनके साथ सामी-सामी गाने पर डांस करना चाहता है। तो अभिनेत्री ने मना कर दिया।

Rashmika Mandanna को लाइव इवेंट में होना पड़ गया शर्मिंदा, पैरो की उलटफेर में हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार

Rashmika Mandanna ने क्या कहा

रश्मिका मंदाना ने लिखा कि, मैं सामी-सामी पर बहुत ज्यादा डांस कर चुकी हूं…कि मुझे लगने लगा है कि बढ़ती उम्र के साथ मेरी पीठ में दिक्कत होने लग जाएगी। आप मेरे साथ ऐसा क्यों करना चाहते हैं? जब हम मिलेंगे तो कुछ और इंटरेस्टिंग करेंगे। अगर हम बात करें रश्मिका मंदाना के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी फिल्म एनिमल और पुष्पा 2 है।

पुष्पा स्टार Rashmika Mandanna से ज्यादा क्यूट है उनकी छोटी बहन, हर एक तस्वीर पर फिदा हो जाते हैं फैंस