टीम इंडिया के क्रिकेटर मुकेश कुमार भारत के लिए उभरता सितारा हैं। जिन्होंने ने अपने मेहनत के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है। मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 स्क्वॉड में शामिल भी किया गया था। ईरानी कप का फाइनल (Irani Cup 2022-23) 1 मार्च से ग्वालियर में खेला जाना है। पहले यह मैच इंदौर में होना था लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट इंदौर शिफ्ट होने के बाद इसके वेन्यू में बदलाव किया गया। फाइनल में रेस्ट ऑफ इंडिया की भिड़ंत मप्र से होनी है।
मुकेश कुमार की हो गई सगाई
टीम इंडिया के खिलाड़ी मुकेश कुमार जल्द ही टीम में शामिल हो जाएंगे। वहीं, मुकेश कुमार की भी सगाई हो गई है। मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने छपरा की दिव्या सिंह (Divya Singh) को अपना जीवन साथी चुना है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उनकी पत्नी का नाम दिव्या सिंह हैं, जो कि बला की खूबसूरत हैं। रिंग सेरेमनी में दिव्या और मुकेश के परिवार के सदस्यों के अलावा जिले के कई नामी गिरामी लोग इस नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
कुछ ऐसा है मुकेश कुमार का करियर
मुकेश साल 2015 से रणजी ट्रॉफी के लिए खेल रहे थे। लिस्ट ए के लिए भी मुकेश साल 2015 में ही डेब्यू किया था। वह टीम इंडिया के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेल रहे हैं। टीम इंडिया के लिए लिए वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी कर रहे थे। वह दाएं हाथ से बॉलिंग भी कर रहे थे। 29 साल के मुकेश दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में खेलते हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सितंबर 2022 में गेम खेला था।

