Nysa Devgan
Nysa Devgan

बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कई स्टारकिडस हैं जो अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चा में बने रहते है। अब इसी बीच एक और स्टारकिडस चर्चा में है। दरअसल बात ये है कि बाॅलीवुड के कलाकार अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) का एक वीडियो सामने आया है। जो इन दिनों सोशल मीडिया की दुनिया की में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में न्यासा देवगन (Nysa Devgan) ढेर सारे पैपराजी को एक साथ देखकर हैरान और घबरा जाती हैं।

KGF 2 का जलवा बॉक्सऑफिस पर 25वें दिन भी रहा बरकरार, रनवे 34 और हीरोपंती 2 मिलकर भी नहीं दे रही हैं टक्कर

Nysa Devgan का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे न्यासा देवगन (Nysa Devgan) अपनी कार से उतरती नजर आ रही है। इसी बीच उनका सिर डोर विंडो से टकरा जाता है। टकराने के बाद भी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) कोई रिएक्शन नहीं देती है। न्यासा देवगन का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Kajol की बेटी न्यासा देवगन दिखने लगी है बेहद ग्लैमरस, बदली हुई तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Nysa Devgan के वीडियो पर लोगों की आई प्रतिक्रिया

न्यासा देवगन के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, मैं न्यासा की सराहना करती हू कि कैसे उन्होंने खुद को कंट्रोल किया। जब कैमरामैन उन्हें रिकॉर्ड कर रहे थे। जबकि अगले ने लिखा कि, ओह बेचारी को कितनी जोर से लगी है। बता दें कि ये वीडियो अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा की बर्थडे पार्टी के दौरान का है जब न्यासा इस पार्टी में शामिल होने पहुंची थी।

काजोल और अजय देवगन की बेटी Nysa Devgn की फोटोज़ हुईं वायरल, लोगों के उड़ गए होश