जावेद खान अमरोही
जावेद खान अमरोही

अंदाज अपना अपना, नुक्कड़ और लगान जैसी शानदार फिल्मों में काम करने वाले जावेद खान अमरोही का मुंबई में 60 साल की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से सांस की समस्या से जूझ रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। उन्हें शाम 7.30 बजे ओशिवाड़ा कब्रीस्तान में अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जाएगा।

इन सितारों ने दी श्रंद्धांजलि

लगान में काम करने वाले जावेद खान अमरोही के लिए आमिर खान का दर्द छलका है। आमिर खान ने उन्हें अंतिम प्रणाम करते हुए उनकी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जावेद जी, आप कभी भी दूसरो के चेहरों पर मुस्कान लाने में फेल नहीं हुए। आप का प्योर दिल और पॉजिटिव एनर्जी को बहुत याद किया जाएगा’।

इसके अलावा शबाना आजमी ने भी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, ‘ये सुनकर बहुत ही ज्यादा झटका लगा कि जावेद खान अमरोही अब हमारे बीच नहीं रहें। वह इंडियन पीपल थिएटर एसोसिएशन (IPTA)के सबसे मंझे हुए कलाकार में से एक थे। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं’।

वहीं सुनील शेट्टी ने भी शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘सिनेमा की दुनिया के लिए ये बहुत ही बड़ा नुकसान है। जावेद खान अमरोही हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं’।

इन फिल्मों में निभाया था शानदार किरदार

जावेद खान अमरोही ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद एक्टिंग में अपना करियर स्टार्ट किया था। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। जावेद ने नुक्कड़ शो में हजाम करीम का रोल निभाया था। अंदाज अपना अपना में उन्होंने आनंद अकेला का किरदार भी बखूबी निभाया था। वह शाहरुख खान के साथ चकदे इंडिया फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। वह महेश भट्ट की सड़क और सड़क 2 दोनों पार्ट्स में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने मिर्जा गालिब सीरियल में भी काम किया था।