भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम और राजनीति में कदम बढ़ाने वाले मनोज तिवारी काफी अच्छा काम करते हैं। 1 फरवरी को वह 52 साल के हो चुके हैं और लगातार सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। उनकी रियल लाइफ में दो शादी हुईं थीं। एक दिग्गज भोजपुरी एक्टर होने के साथ-साथ उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया है और अब वह अपना पूरा समय राजनीति में बिता रहे हैं।
बिग बॉस में आए थे नजर
मनोज तिवारी टीवी एक्ट्रेस के नाम को लेकर चर्चा में थे। श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस हैं। बिग बॉस के दौरान मनोज और श्वेता तिवारी का नाम एक दूसरे से जुड़ गया था। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। टीवी की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की दो शादियां टूट चुकी है और इसका दर्द उन्हें हर समय रहता है।
श्वेता तिवारी का टूट गया था रिश्ता
श्वेता तिवारी ने मनोज तिवारी के साथ कई सारी फिल्मों और गानों में एक्टिंग की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है कि मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी को इन दोनों की दोस्ती बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। इनका रिश्ता इसी कारण टूट गया था। मनोज तिवारी की पहली पत्नी को श्वेता तिवारी और उनकी दोस्ती बिल्कुल पसंद नहीं आती थी और उन पर शक भी होता था।
View this post on Instagram
इसके बाद एक्टर एक्टर मनोज सुरभी तिवारी से 2020 में शादी की थी। वह साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रही हैं। सुरभि से शादी करने के बाद उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम सान्विका है। इसका वीडियो मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी। इस वीडियो में मनोज तिवारी अपनी नन्ही परी को हाथों में लेकर घर में प्रवेश करते नजर आए।

