भाभी जी घर पर हैं कि गोरी मेम यानि सौम्या टंडन का हर कोई फैन है। वह सीरियल में अपने लुक्स और अपनी अदाओं से जिस तरह तिवारी जी को घायल करती थीं, वैसे ही वो बचपन में स्कूल के दिनों में भी किसी के पागलपन का शिकार हुई थीं।
कुछ ऐसा हुआ था बचपन में
सौम्या टंडन मध्य प्रदेश के उज्जैन में पली-बढ़ी हैं। वह बचपन से ही क्यूट, खूबसूरत और दूध सी गोरी थीं। बड़ी होती सौम्या को कई बार छेड़खानी का सामना करना पड़ा था। उन दिनों को यादकर आज भी डर जाती हैं। ये बातें खुद सौम्या ने बताई हैं। उन्होंने खुलासा किया कि जब वह चल रही थी, तब एक लड़के ने उनके सामने मोटरसाइकिल रोकी और उनकी मांग में सिंदूर भर दिया।
View this post on Instagram
स्कूल दिनों में हुई थी छेड़खानी का शिकार
सौम्या टंडन ने कहा, “सर्दियों की एक रात, मैं घर वापस आ रही थी तो एक लड़के ने बाइक रोकर मेरे पर सिंदूर मल दिया।” सौम्या टंडन ने कहा, “मेरी पूरी ग्रोविंग उज्जैन में हुई है। इस दौरान मैं अपने आपको लोगों से बचाती रही। कोई मेरा पीछा करता, कट मारता, दीवारों पर चीजें लिखते, चिट्ठियां फेंकते थे।”
गोरी मेम यानि सौम्या टंडन ने इंटरव्यू में अपने करियर में संघर्षों के बारे में भी बात की। उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने ऑडिशन देना शुरू किया, तो लोग उन्हें गोरे रंग की वजह से रिजेक्ट कर देते थे। सौम्या टंडन ने भाभी जी घर पर हैं सीरीयल 3 साल पहले ही छोड़ दिया था। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त हैं। वह अपने पति और बच्चे के साथ मस्ती भरी तस्वीरें-वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस इन पोस्ट पर काफी अच्छे कमेंट्स और उनकी फोटो को पसंद भी करते हैं।

