अरहान खान
अरहान खान

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का बेटा अब बड़ा हो गया है। वह हाल ही में विदेश अपनी पढ़ाई के लिए गए थे। इस दौरान तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज उनसे मिलने पहुंचे थे। मलाइका अरोड़ा के बेटे का नाम अरहान खान है। उनके हैंडसम लुक की तारीफ सोशल मीडिया पर फैंस करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं।  कई पार्टियों में अरहान खान को एक कैजुअल ड्रेस में भी देखा गया है जब उन्होंने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी और उसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, सोहेल खान की पार्टी में अरहान खान काले रंग की शर्ट के साथ काफी ज्यादा जच रहे थे साथ ही उन्होंने काले रंग की जैकेट भी पहनी हुई थी। इस ब्लैक रंग की ड्रेस में अरहान खान किसी बड़े अभिनेता से कम नहीं दिख रहे थे। फैंस उनकी स्टाइल को काफी पसंद करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arhaan Khan (@iamarhaankhan)

मम्मी पापा के तलाक को लेकर अरहान खान ने कही ये बात

एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा से पूछा गया था कि उनके सेपरेशन को लेकर बेटे अरहान खान का क्या रिएक्शन था या वो क्या कहते हैं। इस पर मलाइका ने कहा कि, ‘मैं अपने बच्चे को एक ऐसे माहौल में देखना चाहती थी जो कि खुशनुमा हो, ना कि वहां तनाव और लड़ाई झगड़ा देखने को मिले’।

एक्ट्रेस के अनुसार, समय के साथ अरहान इस बात को समझ चुका था कि हम दोनों (मलाइका और अरबाज़) साथ रहने के बजाय अलग-अलग रहकर ज्यादा बेहतर और अच्छे इंसान होते हैं। अलग होने के बाद जहां मलाइका अरोड़ अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, अरबाज खान इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) को डेट कर रहे हैं।