IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का आज यानी 29 जनवरी को दूसरा मुकाबला है, जोकि लखनऊ में खेला जा रहा है. मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है, और भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. मैच में टॉस जीतते हुए न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
IND vs NZ: भारत पर करो या मरो की तलवार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 29 जनवरी को दुसरा टी20 मैच खेला जा रहा है. आज इस दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के ऊपर करो या मरो की तलवार लटक रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में जहां न्यूजीलैंड को जीत हासिल हुई थी और इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 1–0 की बढ़त पर बनी हुई है.
अब ऐसे में तीन मैचों की इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए सीरीज में वापसी करने का और अपने जीत की उम्मीद बरकरार रखने का आखिरी मौका है. अगर आज भारत मुकाबला जीत जाती है तो सीरीज जीतने की उम्मीद बरकरार रखने में कामयाब हो जाएगी, लेकिन अगर आज का मैच हाथ से चला गया तो सीरीज भारत के हाथ से चली जाएगी. ऐसे में भारतीय टीम आज इस मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में बराबरी हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी.
IND vs NZ: दूसरा टी20 प्लेइंग इलेवन
भारत: शुभमन गिल, इशान किशन (w), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (w), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (c), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर.

