महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से तो दूर हो चुके हैं लेकिन आईपीएल में अभी भी नजर आते हैं. वहीं फिलहाल आईपीएल 2023 को देखते हुए धोनी अपनी तैयारियों में पूरी तरह मशरूफ हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के साथ साथ धोनी के कंधों पर इस साल फिर खिताब टीम के नाम करने का भार है जिसे लेकर महेंद्र सिंह धोनी अभी से रणनीतियां बना रहे हैं.

वहीं दूसरी ओर खबरें ये भी आ रही हैं की आईपीएल 2023 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल होने वाले है. इसके बाद वो आईपीएल से भी दूरी बना लेंगे. अब ऐसे में क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले पहले धोनी ने दुसरा ऑप्शन बॉलीवुड को चुना है और फिल्म प्रोडक्शन में अपना हाथ आजमाने का विचार कर लिया है. वहीं उन्होंने अपने डेब्यू की तैयारी भी कर ली है. आज यानी 27 जनवरी को धोनी की प्रोडक्शन की पहली फिल्म का मोशन पिक्चर रिलीज किया गया है.

साक्षी धोनी की है फिल्म में अहम मेहनत

धोनी एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म का नाम ‘let’s get married’ है. इसको डायरेक्ट थमिलमणि करेंगे. वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो वो साउथ के स्टार होंगे. लीड एक्ट्रेस की बात करें तो वो इवाना होंगी और एक्टर हरीश कल्याण भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे.

फिल्म के कॉन्सेप्ट के बारे में बात करें तो आपको बता दें की डायरेक्टर थमिलमणि के बताने के अनुसार कांसेप्ट धोनी की वाइफ यानी साक्षी धोनी ने लिखा है. वैसे तो धोनी की ये प्रोडक्शन कंपनी जिसका नाम धोनी एंटरटेनमेंट है उसका आगाज साल 2019 में हुआ था लेकिन अब तक उनके प्रोडक्शन हाउस ने 3 शॉर्ट फिल्मों का ही निर्माण किया था.

क्या है लेट्स गेट मैरिड का प्लॉट

वहीं बात करें धोनी एंटरटेनमेंट की इस फिल्म के बारे में तो ये जहां तक है रोमांस पर आधारित होगी वहीं इसमें रोड ट्रिप जैसा कुछ स्टोरी लाइन अप होने वाला है. हालांकि ये कयास केवल मोशन पिक्चर जिसको आज जारी किया गया है उसे देख कर ही अंदाजा लगाया जा रहा है.

इस मूवी के डायरेक्टर थमिलमणि ने बताया की साक्षी धोनी द्वारा लिखे गए मूवी के कॉन्सेप्ट को देख कर उन्हें लग गया था की ये एक स्पेशल कांसेप्ट है साथ ही बिल्कुल फ्रेश प्लॉट भी रखता है. आपको बता दें फिल्म के काम से जुड़े मसलों को लेकर साक्षी फिलहाल चेन्नई में मौजूद हैं.

महेंद्र सिंह धोनी का अभ्यास शुरू

जहां एक तरह साक्षी धोनी धोनी एंटरटेनमेंट के अंदर रीलीज होने वाली इस बड़ी फिल्म के लिए तैयारियां में जुटी हैं. वहीं दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल आईपीएल 2023 को लेकर अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसके लिए धोनी की नेट प्रैक्टिस भी शुरू हो चुकी है.

कल यानी 26 जनवरी को धोनी को भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करते देखा गया था जब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के मैच के लिए रांची में मौजूद भारतीय स्क्वाड से मिलने स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम पहुंचे थे.