निधि तापड़िया
निधि तापड़िया

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ आज कल सुर्खियों में कुछ ज्यादा ही बने रह रहे हैं. उनके सुर्खियों में बने रहने की एक वजह तो उनका प्रदर्शन है. जो वो लगातार हर मैच में घरेलू टूर्नामेंट में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से हर किसी को मोह रहे हैं. वहीं उनके लाइमलाइट में बने रहने की एक और वजह है और वो है पृथ्वी शॉ की लव लाइफ.

सोशल मीडिया पर और मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी की माना जाए तो इस बात से नकारा नहीं जा सकता है की पृथ्वी शॉ फिलहाल एक्ट्रेस और मॉडल निधि तापड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं. वहीं अब हाल में निधि तापड़िया ने कुछ ऐसा किया है जिसने इन अटकलों की पुष्टि कर दी है.

निधि तापड़िया ने की ये हरकत

एक्ट्रेस और मॉडल निधि तापड़िया ने हाल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें निधि ने कैप्शन में लिखा है, ‘दोस्त मुझे लैला कहते हैं.’ तो वहीं निधि तापड़िया की इस तस्वीर और इस कैप्शन पर कमेंट करते हुए बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने लिखा, ‘कौन है वो दोस्त’. अपने इस स्टेटमेंट के साथ ही पृथ्वी शॉ ने गुस्से वाले इमोजी लगाए थे. वहीं पृथ्वी शॉ के इस रिएक्शन का जवाब देते हुए निधि ने लिखा, ‘वो दोस्त जो ये कमेंट लिख रहे हैं.’

बस फिर क्या ही था इतना होना और दोनो के बीच के रिलेशन और केमिस्ट्री को लेकर फैंस ने अपने अपने अनुमान लगाने शुरू कर दिए. हालांकि इससे पहले भी इस बात को लेकर कई बार पृथ्वी शॉ को ओर से इशारे मिले हैं. वो अलग है की दोनो ने कभी भी इस बात पर पुष्टि करते हुए अधिकारिक बयान नहीं दिया है.

न्यू ईयर पर भी साथ आए थे नजर

आपको बता दें की इससे पहले अभी कुछ दिनों पहले की बात है जब न्यू ईयर की पार्टी की एक तस्वीर पृथ्वी शॉ ने शेयर की थी और इस तस्वीर में पृथ्वी निधि के साथ नजर आए थे. इस तस्वीर के कैप्शन में दिल के इमोजी के साथ हैप्पी न्यू ईयर लिखा था. इस बात ने भी दोनो के बीच के अफेयर की खबरों को हवा देने का काम किया था.